Lemon For Hair: बालों के लिए ऐसे करें नींबू का इस्तेमाल, हो सकते हैं ये 3 फायदे

Lemon For Hair: अगर आप भी अपने बालों को सिल्की और चमकदार बनाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन उपाय को आजमा सकती है।
image

गर्मी का मौसम हो या ठंड का हर मौसम में कुछ महिलाओं को बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती है, जिससे वह परेशान हो जाती है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में फ्रिजी और चिपचिपे बालों की वजह से परेशान है, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए कुछ उपाय आजमा सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

1 - 2025-05-29T192506.052

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाओं को लंबे, घने और खूबसूरत बाल बेहद पसंद होते हैं। लेकिन डैंड्रफ और बालों के झड़ने की वजह से कुछ महिलाएं परेशान होने लगती है और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती है। लेकिन लाख कोशिश के बाद भी कुछ महिलाओं को फायदा देखने को नहीं मिलता है।

नींबू का इस्तेमाल

अब आप नींबू का इस्तेमाल कर अपने बालों को सिल्की और खूबसूरत बना सकती हैं। नींबू सेहत, स्किन के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक माना गया है। आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो सबसे पहले नारियल तेल को हल्का गुनगुना कर ले, उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की मिला लें और फिर बालों की मसाज करें 1 घंटे के लिए बालों को बांधकर रखें, उसके बाद आप हेयर वॉश कर सकती हैं।

नींबू से बनाएं हेयर मास्क

2 - 2025-05-29T192504.475

इसके अलावा आप हेयर मास्क भी बना सकती हैं। हेयर मास्क बनाने के लिए एक कंटेनर में एलोवेरा जेल और दही निकाल लें। अब इसमें ऊपर से नींबू का रस मिला दे। इसे अच्छी तरह मिक्स कर अपने बालों पर लगा ले, 1 घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकती है। ऐसा करने पर भी आपको बालों पर असर दिख सकता है। इससे आपके बालों का फ्रिजी पन खत्म हो सकता है।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:Skin Care Tips: हफ्ते में एक दिन ऐसे करें स्किन की केयर, खूबसूरती में लग सकते हैं चार चांद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP