क्या आप उन लोगों में से एक हैं जिन्हें हमेशा ही ब्रा पहनना अच्छा नहीं लगता है? यकीनन ब्रा कई महिलाओं के लिए एक बोझ की तरह होती है जिसके कारण बहुत ही ज्यादा परेशानी हो सकती है। ब्रा फैट से लेकर शरीर पर ब्रा की लाइन्स बन जाना, पसीने के कारण ब्रा का भीग जाना और दिन भर बंधा-बंधा सा फील होना बहुत ही कॉमन समस्या है। दिन भर के बाद शाम को ब्रा उतारना बहुत ही आनंद भरा अनुभव होता है, लेकिन इन दिनों ऐसी कई ब्रा आती हैं जो आपको दिन भर की परेशानी से काफी आराम दे सकती हैं।
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ब्रा को बार-बार हुक और अनहुक करना नहीं पसंद है तो आप फ्रंट क्लोजर ब्रा भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो चलिए आज आपको इसके बारे में कुछ बताते हैं।
क्या है फ्रंट क्लोजर ब्रा?
जैसा कि नाम बता रहा है ये ब्रा फ्रंट साइड से ओपन और क्लोज होती है। इस ब्रा के साथ सबसे अच्छी चीज़ ही यही है कि जिन महिलाओं को पीछे की ओर से ब्रा का हुक लगाने और बंद करने में दिक्कत होती है ये उनके लिए है। फ्रंट क्लोजर ब्रा में अधिकतर हुक्स नहीं होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों एक ही शेप के होते हैं ब्रा के हुक, जानें इसके पीछे का लॉजिक
हुक नहीं होते फिर कैसे खुलती और बंद होती है ये ब्रा?
फ्रंट में बैक जैसे हुक्स नहीं लगाए जा सकते हैं क्योंकि सामने की ओर ब्रेस्ट के नीचे अगर इतने हुक्स लगाए जाएंगे तो ये आपके लिए काफी अनकंफर्टेबल स्थिति बन जाएगी। इसलिए इसमें पीछे की तरह हुक्स नहीं लगाए जा सकते हैं। इसलिए फ्रंट क्लोजर ब्रा में सामने की ओर क्लास्प (clasp) दिया होता है। कई में सिंगल हुक लगा होता है, लेकिन ये हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए सही नहीं होता।
- क्लैस्प खोलने का तरीका बहुत ही आसान है इसे थोड़ा सा ट्विस्ट कर खोलना होता है।
- इसे बंद करने के लिए अपोजिट साइड से ट्विस्ट कर बंद करना होता है।
- ध्यान रखें कि इसे ट्विस्ट कर लॉक जरूर करें। ये आपकी ब्रा के क्लैस्प पर निर्भर करेगा कि वो कैसे लॉक होगा।

क्या है फ्रंट क्लोजर ब्रा के फायदे?
अगर आपसे पूछा जाए कि फ्रंट क्लोजर ब्रा के फायदे क्या हैं तो उनमें ये ऑप्शन आएंगे-
- ये पहनने में आसान होती है और निकालने में भी आसान होती है।
- ये दिखने में आकर्षक लगती है।
- अगर ब्रेस्ट के बीच में काफी स्पेस है या छोटे ब्रेस्ट हैं तो आपके लिए ये बहुत ही अच्छी साबित हो सकती है।
- जिन्हें अर्थराइटिस जैसी समस्या है और बार-बार पीछे हाथ नहीं ले जा सकती हैं उनके लिए ये बहुत ही आसानी से पहनने वाली ब्रा है।

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों महिलाओं की ब्रा में बना होता है Bow? जानें इससे जुड़े कई फैक्ट्स
क्या है फ्रंट क्लोजर ब्रा के नुकसान?
फ्रंट क्लोजर ब्रा का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि ये ब्रा हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं के लिए बिल्कुल नहीं है। ऐसी महिलाओं को ये ज्यादा अच्छा सपोर्ट नहीं दे पाएगी। इसके अलावा, अगर आप बैकलेस ड्रेसेज पहनने के बारे में सोच रही हैं तो भी ये उतनी सुविधाजनक नहीं होगी, हां अगर आप बैकलेस के लिए इसे चुन रही हैं तो फिर ट्रांसपेरेंट स्ट्रैप लगाया जा सकता है।
शायद अब फ्रंट क्लोजर ब्रा को लेकर आपकी समस्या इतनी ना हो। ऐसी ही अगर आपकी कोई और क्वेरी है तो उसे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।