सावन के पहले सोमवार में लगेंगी सुंदर, जब पहनेंगी ये Green Colour की Saree

सावन में आप पहले सोमवार में सुंदर दिखने के लिए Green Colour Saree के अलग-अलग डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक सावन के मौसम की तरह सुंदर नजर आएगा।
image

सावन का महीना बेहद खास होता है। इस महीने में कई सारे तीज-त्योहार भी आते हैं। साथ ही, इसमें सोमवार को भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। ऐसे में अगर आप भी पहले सावन के सोमवार में सुंदर दिखना चाहती हैं, तो इसके लिए हरे रंग की साड़ियों को स्टाइल करें। इससे आप सावन में अच्छी नजर आएंगी। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की साड़ियों को आप वियर कर सकती हैं।

सावन के पहले सोमवार में पहने ग्रीन कलर साड़ी

सावन में ग्रीन कलर का अलग महत्व होता है। इसलिए इस रंग को ज्यादातर लोग पहनना पसंद करते हैं। आप भी इस सीजन में अच्छा दिखने के लिए पहले सोमवार के व्रत में पहनकर सुंदर नजर आ सकती हैं। इस तरह की साड़ियों को आप अलग-अलग डिजाइन पैटर्न में खरीदें।

सावन के पहले सोमवार में खरीदें स्टोन वर्क ग्रीन साड़ी

आप सुंदर लेकिन सिंपल नजर आना चाहती हैं, तो ऐसे में आप पहले सावन के सोमवार में स्टोन वर्क वाली ग्रीन साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तस्वीर में बॉर्डर वर्क में स्टोन वर्क मिलेगा। इसके साथ ब्लाउज भी आपको स्टोन डिजाइन में मिलेगा। इसे पहनने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके साथ आप स्टोन वर्क वाली ज्वेलरी को भी स्टाइल कर सकती हैं।

Stone work saree (3)

इसे भी पढ़ें: Saree Designs: 5 लेटेस्ट डिजाइंस वाली ग्रीन साड़ी मेहंदी फंक्शन के लिए है बेस्ट

सावन के पहले सोमवार में पहनें बांधनी प्रिंट ग्रीन साड़ी

बांधनी प्रिंट साड़ी सावन में सबसे ज्यादा पहनीं जाती हैं। ऐसे में आप भी पहले सोमवार में पहनने के लिए बांधनी साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी पहनने के बाद आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसे आप मैचिंग ब्लाउज के साथ नहीं बल्कि कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ वियर करें। ज्वेलरी आप सिंपल स्टाइल करें। इससे आप अच्छी नजर आएंगी।

Bandhani print green saree

सावन के पहले सोमवार में पहनें बॉर्डर वर्क ग्रीन साड़ी

सावन के सोमवार में पहनने के लिए आप बॉर्डर वर्क वाली ग्रीन साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ियां पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको पूरी साड़ी प्लेन डिजाइन की मिलेगी। बस आपको साइड में बॉर्डर वर्क मिलेगा। इससे साड़ी और भी ज्यादा सुंदर नजर आएगी। आप इसे किसी पूजा में दोबारा वियर कर सकती हैं।

Green colour saree look

इसे भी पढ़ें: सावन के मौसम में ऑलिव ग्रीन साड़ी करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

सावन के सोमवार में पहनने के लिए इस ग्रीन कलर वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- myntra, Libas

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP