Hairstyle with Saree: साड़ी के साथ में बेस्ट लगेंगे ये हेयर स्टाइल्स, जानें इन्हें बनाने का आसान तरीका

बालों के लिए हेयर स्टाइल चुनने के लिए आपको चेहरे के आकर के साथ-साथ अपने कपड़ों के डिजाइन को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है।

hair styles you can choose with saree

स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम आए दिन अपने लुक को लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के हिसाब से कस्टमाइज करते हैं। किसी भी लुक को खास बनाने के लिए बालों के लिए सही हेयर स्टाइल को चुनना बेहद जरूरी होता है।

खासकर साड़ी जैसी आउटफिट के साथ में हम कई बार अपनी फेस शेप के हिसाब से सही हेयर स्टाइल नहीं चुन पाते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ आसानी से बनने वाले हेयर स्टाइल्स, जिन्हें आप साड़ी के साथ में बना सकती हैं। साथ ही, बताएंगे लुक को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स-

ओपन हेयर स्टाइल

open hair style with saree

कई बार हमें बालों को ओपन रखना ही पसंद होता है। अगर आप साड़ी फन रही हैं तो इस तरह से फ्रंट साइड के बालों को पीछे लेजाकर बांध सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक आपके चेहरे को काफी एलिगेंट लुक देने में मदद करेगा। हेयर एक्सेसरीज के लिए इसमें आपको ब्रोच मी कई सरे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बची लेंथ के बालों को आप कर्ल्स करके ओपन ही छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: 5 मिनट से भी कम में बन जाएंगे आलिया भट्ट के ये स्टाइलिश हेयर स्टाइल्स, जानें कैसे?

बन हेयर स्टाइल

frech bun hair style with saree

वैसे तो हर आकार के चेहरे पर अलग तरह का हेयर बन जचता है, लेकिन आजकल सबसे ज्यादा साड़ी के साथ में फ्रेंच बन हेयर स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है। इसे ट्विस्टिंग तकनीक की मदद से आप आसानी से बना सकती हैं। आकर्षक लुक पाने के लिए आप एक साइड पर फ्लोरल हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं। फ्रंट में चाहे तो एक साइड पर फ्लिक्स छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें: दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का बना है प्लॉन, तो बनाएं यह क्विक हेयरस्टाइल

ब्रेड हेयर स्टाइल

braid hair style with saree

चोटी में आपको ओपन और बंद में काफी हेयर स्टाइल्स देखने को मिल जाएंगे। साड़ी के साथ में मॉडर्न लुक पाना चाहती हैं तो इस तरह से आप फ्रंट में फ्लिक्स छोड़ सकती हैं और क्राउन एरिया में ब्रेड बना सकती हैं। इसके अलावा आप बचे बालों को स्ट्रैट करके ओपन ही छोड़ दें। ऐसा लुक देखने में आपको क्लासी वाइब देने में मदद करेगा।

अगर आपको साड़ी के साथ कैरी करने के लिए ये हेयर स्टाइल्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP