Saree Styling Tips : साड़ी की प्लीट्स को सेट करने के ये आसान हैक्स आपके लुक में डालेंगे जान

Saree Styling Tips: साड़ी के डिजाइन से लेकर ड्रेपिंग स्टाइल तक आपको काफी चीजें सोशल मीडिया पर आसानी से मिल जाएंगी। साड़ी को बांधने के लिए सही तरीके से उसकी प्लीट्स बनाने का बेहद जरूरी होती है।
वहीं साड़ी पहनना कई लोगों के लिए बेहद आसान होता है, तो कई लोगों के लिए ये काफी मुश्किल टास्क भी कहलाता है। इसी बीच फैशन एक्सपर्ट डॉली जैन ने अपने सोशल मीडिया पर साड़ी की प्लीट्स बनाने के आसान तरीके अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिनकी मदद लेकर आप आसानी से साड़ी बांध सकती हैं और साड़ी लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
View this post on Instagram
साड़ी की प्लीट्स बनाने का पहला आसान तरीका
- साड़ी की प्लीट्स बनाने के लिए आपको अपने अंगूठे, इंडेक्स और बीच की उंगली की सहायता लेनी चाहिए।
- इसके बाद अंगूठे की मदद से एक-एक प्लीट्स बना लें।
- प्लीट्स बनाने के लिए आप जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें अन्यथा ये खुल जाएंगी।
- बता दें कि इस तरह से प्लीट्स बनाने पर आपको इसे ज्यादा सेट करने की आवश्कता नहीं होगी।
- इन्हें सेट करने के लिए आप सेफ्टी पिंस की सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: साड़ी को लहंगे की तरह स्टाइल करने के लिए डॉली जैन की बताई गई ये टिप्स आएंगी काम
साड़ी की प्लीट्स बनाने का दूसरा आसान तरीका
- साड़ी की प्लीट्स बनाने के लिए आपको अंगूठे और हाथों की सबसे छोटी उंगली का सहारा लेना होगा।
- इसके लिए आप इन दोनों उंगलियों की सहायता लेकर प्लीट्स बनानी चाहिए।
- बता दें कि आराम से ही आप अपनी कलाई को घुमाये ताकि एक-एक प्लीट्स सही तरीके से साफ नजर आए।
- प्लीट्स बनाने के बाद आप अच्छी तरह से प्लीट्स को एक-एक करके सेट कर लें।
इसे भी पढ़ें: कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने में होती है परेशानी? तो डॉली जैन के बताए ये आसान स्टेप्स आएंगे काम
साड़ी की प्लीट्स बनाने का तीसरा आसान तरीका
- इसके लिए आपको अपने हाथों की उंगलियों के साथ-साथ अपने पेट की भी सहायता लेनी होगी।
- बता दें कि आपका पेट एक बेस की तरह काम करेगा और फिर आप अपनी उंगलियों की सहायता लेकर प्लीट्स बना सकती हैं।
- इसके बाद साड़ी प्लीट्स को एक साथ सेट करके आप साड़ी के अंदर बांध लें।
- आखिर में आप फाइनल टच अप के लिए सेफ्टी पिंस की मदद ले सकती हैं।
अगर आपको साड़ी की प्लीट्स को सेट करने के ये आसान हैक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।