कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने में होती है परेशानी? तो डॉली जैन के बताए ये आसान स्टेप्स आएंगे काम

साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है और इसे ड्रेप करने के कई तरीके भी आपको आसानी से ऑनलाइन मिल ही जाएंगे। हालांकि अक्सर हम सिंपल तरीके से साड़ी पहनना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ फैब्रिक ऐसे भी होते हैं जो आपकी बॉडी पर आसानी से बैठते नहीं है और लुक को खराब कर देते हैं।
ज्यादातर यह परेशानी कांजीवरम सिल्क साड़ी को पहनने में होती है। ऐसे में हम कांजीवरम सिल्क साड़ी को पहनना ही अवॉयड करने लग जाते हैं। वहीं फैशन एक्सपर्ट डॉली जैन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वह कांजीवरम साड़ी को पहनने का तरीका बता रही हैं।
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बता रही हैं, कि कैसे आप सिंपल टिप्स को फॉलो करके आसानी से कांजीवरम सिल्क साड़ी को ड्रेप कर सकते हैं और अपनी बॉडी को स्लिम लुक दे सकते हैं। तो आइये देखते हैं वीडियो और जानेंगे कांजीवरम सिल्क साड़ी को ड्रेप करने के आसान स्टेप्स।
कांजीवरम सिल्क साड़ी को पहनने का आसान तरीका
- सबसे पहले आप साड़ी के कोने से अपनी लंबाई के हिसाब से माप लें।
- इसके बाद अपनी लंबाई के हिसाब से साड़ी को ऊपर से फोल्ड कर लें और पेटीकोट के अंदर डाल दें।
इसे भी पढ़ें : शादी के फंक्शन के लिए सिल्क साड़ी के ये डिजाइंस आप भी कर सकती हैं ट्राई
- अब गोल घूमकर साड़ी को ड्रेप करें और ध्यान रहे कि आप अपनी लंबाई के हिसाब से फोल्ड करते हुए पेटीकोट के अंदर डाल दें।
- ध्यान रहे कि इसके लिए आपको पेटीकोट को थोड़ा कस के बांधें ताकि साड़ी आसानी से और लंबे समय तक टिकी रहे।
- अब आप साड़ी की प्लीट्स बनाने के लिए थोड़ा हिस्सा छोड़ दें और पल्लू को अपने हिसाब से एडजस्ट करें।
- साड़ी के पल्लू की लेंथ मापने के बाद आप वापिस प्लीट्स की तरफ आ जाएं और सेफ्टी पिंस की मदद से पहले साड़ी के प्लीट्स का दूसरा हिस्सा बांध लें ताकि आप आसानी से प्लीट्स बना सकें।
- ध्यान रहे कि साड़ी को साथ के साथ ही फिनिशिंग टच देते जाएं अन्यथा आपका बॉडी शेप साड़ी पहनने के बाद अजीब नजर आने लग जाएगा।
- अब आप एक-एक करके कांजीवरम सिल्क साड़ी के प्लीट्स बना लें।
- साड़ी के प्लीट्स बनाने के बाद इसे सेट करके पेटीकोट के अंदर डाल दें।
- आप चाहे तो प्लीट्स बनाकर इसे गम्र प्रेस की मदद से सेट भी कर सकती हैं।
- ध्यान रहे कि साड़ी चिपक न जाए तो ज्यादा गर्म प्रेस का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
- अब अपने हिसाब से आप पल्लू को सेट कर लें और सेफ्टी पिंस की मदद से साड़ी को जगह-जगह सेट कर लें।
- आखिर में अपने हिसाब से आप साड़ी के साथ ज्वेलरी या एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं और अपने लुक को फाइनल टच दे सकती हैं।
अगर आपको डॉली जैन का बताए कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।