Diwali 2024 Dupatta Designs: दिवाली के दिन हर कुर्ती से लेकर सूट के साथ बेस्ट लगेंगे मल्टी-कलर की ये खूबसूरत दुपट्टे, देखें डिजाइंस

दुपट्टे को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप इसे प्लेन से लेकर फैंसी स्टाइल की कुर्तियों के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करता है। इसमें ज्यादातर मल्टी-कलर बेस्ट लुक देने में मदद करता है।
dupatta designs

मार्केट में आपको अनेक डिजाइन की दुपट्टे देखने को मिल जाएंगे। इसमें आजकल वर्क वाले दुपट्टे सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। बात अगर लेटेस्ट डिजाइन की करें तो आजकल वर्क वाले कलरफुल यानी मल्टी-कलर के फैंसी दुपट्टे हर लुक को खास बनाने में मदद करते हैं।

flower dupatta
फैंसी लुक की बात करें तो इस तरह के कुर्ती और सूट में प्लेन लुक को खास बनाने के लिए मल्टी कलर के दुपट्टे को बेहद पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं दुपट्टे की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन दुपट्टे को आकर्षक लुक देने के आसान टिप्स-

पाकिस्तानी स्टाइल मल्टी-कलर दुपट्टा

pakistani dupatta (3)

हैवी वर्क और रंगकाट पैटर्न में दुपट्टा ढूंढ रही हैं तो इस तरह का हैवी पाकिस्तानी स्टाइल दुपट्टे देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको ज्यादातर रेड के साथ कई कलर्स और किनारी लेस वाले डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। गोल्डन कलर की लेस वर्क को आप चुन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:सलवार-सूट से लेकर शरारा तक के साथ खूब जचेंगे दुपट्टे के ये फैंसी डिजाइंस

बांधनी डिजाइन मल्टी-कलर दुपट्टा

bandhani dupatta

जयपुरी या गुजराती डिजाइन का दुपट्टा एवरग्रीन पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई सारे कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। आजकल बांधनी डिजाइन के कलर्स में रेड, पिंक, ब्लू और ग्रीन कलर्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको 2 कलर्स के कलर कॉम्बिनेशन के दुपट्टे मिल जाएंगे।

मिरर वर्क डिजाइन मल्टी-कलर दुपट्टा

mirror work dupatta (3)

मिरर वर्क दुपट्टे देखने में काफी फैंसी लुक देने का काम करते हैं। आप चाहें तो इसमें पूरे दुपट्टे में बारीक डिजाइन के मिरर लगवा सकती हैं या चाहें तो इसमें मिरर वर्क लेस लगवा सकते हैं। इसे आप ब्राइट कलर्स के साथ स्टाइल कर सकते हैं।

लहरिया डिजाइन मल्टी-कलर दुपट्टा

leheriya dupatta

लाइट वेट में दुपट्टे ढूंढ रही हैं तो आप इस तरह के कलरफुल डिजाइन वाले दुपट्टे स्टाइल कर सकते हैं। देखने में इस तरह के स्टाइलिश दुपट्टे आपको मार्केट में 200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसमें सिंगल कलर में भी काफी सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:Mirror Work Dupatta: शीशे के टुकड़ों से सजे ये दुपट्टे लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद, देखें डिजाइंस और सलवार-सूट के साथ करें ट्राई

अगर आपको दुपट्टे की खूबसूरत डिजाइंस पसंद आईं हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


Image Credit: Dupatta Bazaar, Myntra, Flipkart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP