Mirror Work Dupatta: शीशे के टुकड़ों से सजे ये दुपट्टे लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद, देखें डिजाइंस और सलवार-सूट के साथ करें ट्राई

प्लेन कपड़े पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर प्लेन डिजाइन के सलवार-कमीज हम पहन रहे हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि हम रेडीमेड ऑप्शन को ही चुनें, बल्कि आप फैब्रिक खरीदकर खुद से अपने हिसाब से सलवार-सूट को कस्टमाइज करवा सकती हैं।
लुक को कम्प्लीट करने के लिए दुपट्टा जरूरी होता है। आजकल मिरर वर्क को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं मिरर वर्क वाले दुपट्टे के कुछ खास डिजाइंस जिन्हें आप साड़ी के साथ में पहन सकते हैं।
मल्टी कलर दुपट्टा
मल्टी कलर का दुपट्टा आपको काफी ब्राइट और फ्रेश लुक देने का काम करता है। वहीं यह डिजाइन और दुपट्टा प्लेन से लेकर हैवी डिजाइनर सूट के साथ बेस्ट लुक देने का काम करेगा। इसमें अओको मिरर वर्क के साथ में बॉर्डर वाले, नेट के और कई अन्य पैटर्न्स में दुपट्टे देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: सलवार-सूट से लेकर शरारा तक के साथ खूब जचेंगे दुपट्टे के ये फैंसी डिजाइंस
ब्लैक कलर दुपट्टा
ब्लैक कलर लगभग हर तरह के कलर कॉम्बिनेशन के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करता है। वहीं इसमें आपको फुलकारी डिजाइन में मिरर वर्क वाले काफी स्टाइलिश डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के ब्लैक दुपट्टे में आपको ज्यादातर कॉटन के दुपट्टे देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: Kurti Dupatta Tips: कुर्ती लुक को बनाना है स्टाइलिश तो डिफरेंट तरीके से दुपट्टा करें वियर, दिखेंगी सबसे अलग
पाकिस्तानी स्टाइल दुपट्टा
आजकल फैंसी लुक पाने के लिए पाकिस्तानी स्टाइल कढ़ाई वर्क वाले दुपट्टों को बहुत ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के पाकिस्तानी स्टाइल दुपट्टे आपको मार्केट में लगभग 400 रुपये के आसानी से मिल जाएंगे। देखने में यह दुपट्टे आपके प्लेन सूट को हैवी लुक देने में मदद करेंगे।
अगर आपको ये दुपट्टे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: glowroad, myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।