जब भी कोई त्योहार होता है तो बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स सितारों की तरह चमकते नजर आते हैं। हर किसी का अलग-अलग लुक दिखाई दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हर किसी ने दिवाली के दिन एथनिक आउटफिट को स्टाइल किया। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आए। चलिए आपको भी दिखाते हैं सेलेब्स की कुछ खास तस्वीरें जिसमें वो सबसे अलग और खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट का दिवाली लुक
View this post on Instagram
दिवाली के खास मौके को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आलिया भट्ट ने गोल्डन ब्राउन कलर की साड़ी को स्टाइल किया। इस लुक की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ इस फोटो में राहा और रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहे हैं, उन्होंने भी सेम कलर के कपड़ों को स्टाइल किया है।
सोनाक्षी सिन्हा का खूबसूरत दिवाली लुक
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद पहली दिवाली है, जिसे उन्होंने बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। साथ ही, लुक का भी बेहद खास ध्यान रखा। इस तस्वीर में वो स्लिट कट कुर्ता और पैंट पहनें दिखाई दे रही हैं, जिसमें प्रिंट पैटर्न को फॉलो किया गया है। इस तरह का सूट सोनाक्षी पर बेहद अच्छा लग रहा है।
कृति खरबंदा का दिवाली लुक
दिवाली के मौके पर बेहद सिंपल लुक में नजर आईं कृति खरबंदा। शादी के बाद ये उनकी पहली दिवाली है, जिसमें उन्होंने चिकनकारी वर्क वाले सूट को स्टाइल किया। वहीं पुलकित अंगरखा स्टाइल वाले कुर्ता पजामा पहनें दिखाई दिए।
ब्लू कलर सूट पहनें नजर आईं करिश्मा कपूर
दिवाली के मौके पर सिल्क फैब्रिक से बना ब्लू कलर का सूट पहनें नजर आईं करिश्मा कपूर। इस लुक को उन्होंने सिंपल रखा। इसकी वजह से वो और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दी।
भूमि पेडनेकर का साड़ी लुक
View this post on Instagram
दिवाली के मौके पर साड़ी पहनें नजर आईं भूमि पेडनेकर। इस बेज कलर की साड़ी को उन्होंने सीधे पल्लू में स्टाइल किया, जिसमें वो सिंपल और एलीगेंट नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर सेट को स्टाइल किया और मेकअप सिंपल रखा। इससे वो और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रहीं थी।
जाहन्वी कपूर का दिवाली साड़ी लुक
View this post on Instagram
दिवाली के खास मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए जाहन्वी कपूर ने नेट की साड़ी को स्टाइल किया। इसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इस साड़ी में उन्होंने डबल शेड कलर को चूज किया। साथ ही हैवी बॉर्डर और जरी वर्क का काम लिया। इससे साड़ी त्योहार के हिसाब से बेहद खूबसूरत लग रही है। इस साड़ी लुक के साथ उन्होंने सिंपल मेकअप, इयररिंग्स और ओपन हेयर स्टाइल क्रिएट किया। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आईं।
नेहा शर्मा का दिवाली लुक
View this post on Instagram
इस दिवाली नेहा शर्मा ने दिवाली के मौके पर कल्कि फैशन का डिजाइन किया हुआ लहंगा स्टाइल किया। इसमें उन्होंने वेलवेट लहंगे को स्टाइल किया। इसमें कमल के फूल का डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही, ब्लाउज पर फ्लावर डिजाइन बनाया गया है। इसमें स्टोन और गोटा वर्क का काम किया गया है। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
माधुरी दीक्षित का सूट लुक
View this post on Instagram
इस दिवाली पर माधुरी दीक्षित ने व्हाइट कलर के शरारा को स्टाइल किया। इस शरारा के साथ उन्होंने ग्रीन कलर के दुपट्टे को स्टाइल किया है। इसमें भी मोती के साथ वर्क किया गया है। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग नेकलेस और सिंपल लुक क्रिएट किया है।
इसे भी पढ़ें: Simple To Heavy Dupatta: घर में पड़े प्लेन दुपट्टे को हैवी लुक देने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल, बचेंगे काफी पैसे
रवीना टंडन का दिवाली लुक
View this post on Instagram
दिवाली के मौके पर सिंपल सूट को स्टाइल किया। इसके लिए उन्होंने ऑरेंज कलर को चूज किया। साथ में बांधनी प्रिंट वाले दुपट्टे को स्टाइल किया। इसमें वो खूबसूरत नजर आ रही थी।
अवनीत कौर का लहंगा लुक
View this post on Instagram
दिवाली पर अवनीत कौर ने लहंगा स्टाइल किया। इस लहंगे को (𝐕𝐯𝐚𝐧𝐢 𝐛𝐲 𝐕𝐚𝐧𝐢 𝐕𝐚𝐭𝐬 𝐎𝐟𝐟𝐢𝐜𝐢𝐚𝐥) ने डिजाइन किया। इसमें कटवर्क का काम किया गया है। कलर उन्होंने ब्लू को चूज किया है।
कियारा आडवाणी का दिवाली लुक
View this post on Instagram
दिवाली के मौके पर कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वो येलो कलर ले आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ने ब्लैक कलर का कुर्ता स्टाइल किया है।
इसे भी पढ़ें: लगेंगी प्रॉपर पटोला जब पहनेंगी ये Patiala Suit For Women, लोग भी कहेंगे- तैनू सूट सूट करदा!
अंकिता लोखंडे का दिवाली स्पेशल लुक
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का लुक भी दिवाली पर खास नजर आयाहै। इस लुक के लिए उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी को स्टाइल किया। साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल इयररिंग्स और हैवी मेकअप लुक क्रिएट किया हुआ था। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
रकुल प्रीत का मिरर वर्क साड़ी लुक
दिवाली के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत मिरर वर्क साड़ी पहनें नजर आईं। इस साड़ी में मिरर वर्क बॉर्डर वर्क हुआ है। ब्लाउज हैवी डिजाइन में दिया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने हैवी इयरररिंग्स और बन हेयर स्टाइल क्रिएट किया है।
परिणीति चोपड़ा का दिवाली लुक
ग्रीन कलर के लहरिया प्रिंट वाले आउटफिट में दिवाली के मौके पर परिणीति चोपड़ा भी सुंदर नजर आईं। इसके साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों