Simple To Heavy Dupatta: घर में पड़े प्लेन दुपट्टे को हैवी लुक देने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल, बचेंगे काफी पैसे

आजकल प्लेन कपड़े पहनना काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें ज्यादातर प्लेन डिजाइन के सलवार-कमीज हम पहन रहे हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि हम रेडीमेड ऑप्शन को ही चुनें, बल्कि आप फैब्रिक खरीदकर खुद से अपने हिसाब से सलवार-सूट को कस्टमाइज करवा सकती हैं।
प्लेन सूट को स्टाइलिश अवतार देने के लिए आप हैवी दुपट्टों को पहन सकती हैं। तो आइये देखते हैं दुपट्टे को फैंसी बनाने के लिए कुछ खास टिप्स। साथ ही, बताएंगे इन फैंसी दुपट्टों को आकर्षक लुक देने के आसान टिप्स-
करें लेस का इस्तेमाल

सबसे ज्यादा हम दुपट्टे को हैवी लुक देने के लिए अलग-अलग तरह की लेस लगवाई जा सकती है। लेस में गोटा-पट्टी डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। गोटा-पट्टी के अलावा आपको यहां मल्टी-कलर की भी लेस देखने को मिल जाएंगी। चाहें तो आप किनारी लेस की मदद से भी दुपट्टे को सोबर लुक दे सकती हैं।
लटकन लगवाएं

आप किसी भी दुपट्टे को फैंसी लुक देने के लिए इनके साइड में अलग-अलग तरह की लटकन को लगवा सकती हैं। इसमें सबसे ज्यादा गोल्डन और सिल्वर कलर के कॉम्बिनेशन को पसंद किया जाता है। वहीं इनमें आपको कढ़ाई वर्क वाले डिजाइंस और अन्य हैण्डमेड कलेक्शन देखने को मिल जाएंगी।
मोती से लेकर बीड्स आएंगे काम

दुपट्टे को हैवी लुक देने के लिए आप किसी भी पुराने दुपट्टे पर मिरर वर्क, मोती वर्क और अन्य बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे कलर ऑप्शन, डिजाइंस और साइज देखने को मिल जाएंगे। इसमें आप फ्लोरल डिजाइन बना सकती हैं।
अगर आपको दुपट्टा की स्टाइलिंग करने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।