लहंगा पहनना तो लगभग सभी लड़कियों को पसंद होता है। इसके लिए वे लेटेस्ट डिजाइन से लेकर बदलते फैशन ट्रेंड को फॉलो करना पसंद करती हैं। बात अगर उनकी खुद की शादी की हो तो वे बिल्कुल भी कोम्प्रोमाईज नहीं करती हैं। वे अपने ब्राइडल लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाने के लिए सभी तरह की चीजें खरीदती हैं और उन्हें तरह-तरह से कैरी करती हैं। बता दें कि आजकल बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स को लड़कियां अपने ब्राइडल लुक के लिए काफी पसंद कर रही हैं और इसे तरह-तरह से कस्टमाइज भी करवा रही हैं।
लहंगे की बात करें तो हाल ही में तारा सुतारिया के लुक्स को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी तारा के इन लहंगा लुक्स को अपनी शादी के लिए रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और जानें किस तरह से आप मेकअप से लेकर ऑउटफिट तक को करें रीक्रिएट।
लुक 1
- इसमें तारा से हैवी जरकन वर्क लहंगा कैरी किया है।
- गाजरी रंग के ऊपर किया गया जरकन का काम काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
- इस तरीके का लहंगा आपको करीब 5000 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक के बीच आसानी से मिल जाएगा।

मेकअप
- मेकअप के लिए तारा ने न्यूड लुक को चुना है।
- इसमें तारा ने डार्क मैट आई मेकअप के साथ लिप्स पर पिंकिश ब्राउन न्यूड लिप शेड को चुना है।
- तारा ने इसमें लिप्स के लिए लिपस्टिक के ऊपर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया है।
इसे भी पढ़ें :इश्कबाज की कनिका उर्फ सुरभि चंदना के इन एथनिक आउटफिट से लें इंस्पिरेशन
हेयर
- बालों के लिए बन हेयर स्टाइल को चुना है।
- साथ ही बन को सजाने के लिए गजरे का इस्तेमाल किया है।
- आप चाहे तो ओपन हेयर भी रख सकती हैं।
लुक 2
- इस तरह का लुक देखने में इंडो-वेस्टर्न नजर आ रहा है।
- इसमें तारा ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज को पहना है, जो देखने में काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है।
- अगर आप अपनी शादी के लिए मॉडर्न और इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा लुक ट्राई कर सकती हैं।
- इस तरह का लहंगा आपको मार्केट में करीब 4000 से 8000 रुपये तक के बीच में आसानी से मिल जाएगा।

मेकअप
- इस लुक में तारा ने आई मेकअप के लिए स्मोकी आई मेकअप को चुना है।
- लिप्स के लिए आप ब्राउन न्यूड कलर को चुन सकती हैं।
- ऐसा लुक देखने में काफी क्लासी नजर आता है।
- साथ ही फेस मेकअप में ब्राउन और डीप पिंक टच दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :अलमारी में बंद पड़ा है शादी में पहना हुआ ब्राइडल लहंगा तो इस तरह से करें उसे स्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश
हेयर
- बालों के लिए ओपन स्लीक हेयर स्टाइल को चुना गया है।
- अगर आप बन हेयर स्टाइल बनाने की सोच रही हैं तो आप वो भी ट्राई कर सकती हैं।
- ध्यान रहे कि ऐसी ऑउटफिट के साथ आप स्लीक लुक ही चुनें।
इसी के साथ अगर हमारे बताए गए तारा सुतारिया का ये लहंगा स्टाइल आपको अपने ब्राइडल लुक के लिए पसंद आया हो तो आप इसे जरूर ट्राई करें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Instagram of Tara Sutaria
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों