Divyanka Tripathi suit looks: दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की हिट अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कई टीवी और रियलिटी शोज से दर्शकों का दिल जीता है। अभिनेत्री एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर दीवाना बनाए रहती हैं। फैंस भी दिव्यांका के फैशन सेंस पर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस के पास हर तरह के ऑउटफिट का शानदार कलेक्शन है, लेकिन इंडियन लुक में दिव्यांका बला की खूबसूरत लगती हैं। 40 साल की दिव्यांका इस उम्र में भी बेहद गॉर्जियस नजर आती हैं। यदि आप भी दिव्यांका के लुक्स को फॉलो करती हैं तो यह आर्टिकल आपको बेहद पसंद आने वाला है।
त्योहारों के मौके पर अक्सर अधिकतर महिलाएं इंडियन लुक को ज्यादा पसंद करती हैं। फिर चाहे पूजा-पाठ करना हो या फिर ऑफिस पहनकर जाना हो। बस कुछ दिनों में महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। ऐसे में यदि आप शिवरात्रि के मौके पर ऑफिस में एकदम ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आना चाहती हैं तो आज हम आपको अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी के गॉर्जियस सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर खुद को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं।
रेड शिफॉन शरारा सूट
लाल रंग पूजा के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि आप मैरिड हैं फिर तो आपके लिए दिव्यांका का रेड शिफॉन शरारा सूट बेस्ट ऑप्शन है। इस सूट के यॉक और बॉटम में किया गया थ्रेड वर्क लुक को हैवी बना रहा है। कुर्ती के नीचे की ओर मोर और हाथी की आकृति वाली कढ़ाई की गई है, जो कि देखने में काफी रॉयल लुक दे रही है। इस सूट के संग आप गोल्डन झुमकी, रेड चूड़ी और रेड लिपस्टिक के साथ ओपन हेयर करके अपना लुक प्रिटी बना सकती हैं।
कॉटन सिल्क अनारकली
अनारकली सूट एवरग्रीन ट्रेडिशनल ऑउटफिट है। जिसको आप हर मौके पर कैरी कर सकती हैं। इस तरह का लाइट पेस्टल पिंक कलर का कॉटन सिल्क अनारकली सूट ऑफिस के लिए महाशिवरात्रि पर परफेक्ट रहेगा। इसको आप सिल्वर मेटल झुमकी और कोल्हापुरी सैंडल्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप के साथ हाफ स्ट्रेट हेयर आपको गॉर्जियस लुक देंगे।
ए लाइन ऑर्गेंजा सूट
आजकल ऑर्गेंजा सूट काफी फैशन में हैं। ऐसे में आप दिव्यांका के पीच पिंक प्लेन सूट को ऑफिस के लिए चॉइस में रख सकती हैं। ए लाइन सूट ईजी टू कैरी रहते हैं। इस सिंपल सूट को आप किसी जरी वर्क दुपट्टे से हैवी लुक दे सकती हैं। पिंक कलर के इस के साथ आप मैचिंग इयररिंग्स ग्लॉसी मेकअप ट्राई कर सकती हैं। फुटवियर में आप हील्स और फ्लैट कुछ भी पेयर अप कर सकती हैं। इस सूट के संग आप फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल रखें।
ये भी पढ़ें:Plain Saree Looks: फेयरवेल पार्टी में पहनें ऐसी प्लेन साड़ियां, लुक दिखेगा स्टाइलिश
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/divyanka tripathi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों