जब भी कोई नई बहू घर में कदम रखती है, तो उसकी नथ, चूड़ियों और बिछिया पर सभी की विशेष नजर रहती है। इन पारंपरिक आभूषणों में बिछिया का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, यह न केवल महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा है बल्कि यह धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक भी है। ऐसे में हर शादीशुदा महिला के पैरों में आप बिछिया के एक या दो जोड़े जरूर देख लेंगे।
आजकल बिछिया में बहुत सुंदर-सुंदर डिजाइंस आने लगे हैं। खास बात तो यह है कि इन डिजाइंस को न केवल युवा महिलाएं बल्कि किसी भी उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्हें देख कर आपका मन भी नए बिछिया खरीदने और उन्हें पहनने का होने लगेगा।
हाल के वर्षों में, सादगी और कम से कम विवरण वाले बिछिया डिजाइंस महिलाओं के मध्य अत्यधिक लोकप्रिय हो गए हैं। इस प्रकार की टो-रिंग्स आमतौर पर पतले और सरल डिजाइन वाले होते हैं। आप इन्हें किसी भी प्रकार की आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। इनमें आमतौर पर सोने या चांदी की बारीक पट्टियां होती हैं, जो बहुत ही खूबसूरत लगती हैं।
व्यक्तिगत स्पर्श किसी भी चीज में हो वो अच्छा ही लगता है। आउटफिट्स के बार अब ज्वेलरी में भी इस ट्रेंड को प्राथमिकता दी जाने लगी है। बाजर में कस्टमाइज्ड बिछिया भी आ रहे हैं। आप अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार इन्हें बनवा सकती हैं। इनमें ग्राहकों की पसंद के अनुसार विशेष आर्टवर्क, नाम, या महत्वपूर्ण तारीखें शामिल की जा सकती हैं।
ट्रेंड में असामान्य डिजाइन , जैसे कि जिग-जैग या क्रॉस डिज़ाइन वाले बिछिया भी खूब देखे जा रहे हैं। ये डिजाइंस पारंपरिक रूप से अलग और अनोखी होती हैं और आपकी व्यक्तिगत शैली को उजागर करते हैं। इन टो-रिंग्स में रचनात्मकता का एक नया रूप देखने को मिलता है।
आजकल प्राकृतिक और कीमती पत्थरों का उपयोग भी ज्वेलरी में खूब देखा जा रहा है। इसके कई विकल्प भी बाजार में मौजूद हैं। ये पत्थर रंग-बिरंगे होते हैं और बिछिया को एक खास आकर्षण प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, टोपाज़, एमेथिस्ट, या मूनस्टोन का उपयोग तो बिछिया में विशेष प्रभाव डालता है।
यह विडियो भी देखें
भारतीय पारंपरिक डिजाइन भी आजकल फैशन में हैं। चांदी या सोने की जड़ाऊ बिछिया को तो हर उम्र की महिलाएं पहन सकती हैं, जो पारंपरिक भारतीय आभूषण की शैली में बनाई जाती हैं, इन्हें आप विशेष अवसरों पर पहन सकती हैं। ये बिछिया खूबसूरत जड़ाऊ और बारीक कारीगरी वाली होती हैं।
इन डिज़ाइन ट्रेंड्स ने तो टो-रिंग्स को केवल एक एक्सेसरी से अधिक बना दिया है। आजकल, ये डिजाइन आपकी व्यक्तिगत शैली और फैशन स्टेटमेंट को व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गए हैं। यह भी देखा गया है कि महिलाएं अपनी व्यक्तिगत पसंद और आवश्यकता के अनुसार बिछिया का चुनाव करती हैं और उन्हें कस्टमाइज भी करवा लेती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।