Iftar Party: स्टाइल करें चिकनकारी वर्क सूट, देखें डिजाइंस

चिकनकारी सूट को स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। इस बार इफ्तार पार्टी में आप इन्हें वियर कर सकती हैं।

chikankari work suit style tips

इफ्तार पार्टी आजकल हर जगह रखी जाती है। किसी के ऑफिस में इस पार्टी को रखा जाता है तो कई जगह घरों में यह पार्टी होती है। जिसमें लोग अच्छे से तैयार होकर पहुंचते हैं। आपको भी अगर इफ्तार पार्टी का इनवाइट मिला है तो इसे अटेंड करने के लिए आप भी चिकनकारी सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप खूबसूरत नजर आएगी।

स्ट्रेट चिकनकारी सलवार सूट

Chikankari suit salwar

आप चिकनकारी वर्क के सलवार सूट डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको हर तरह के कलर और डिजाइन मिल जाएंगे। जिसे आप इफ्तार पार्टी में वियर कर सकती हैं। आप इसमें सिंपल चिकनकारी वर्क वाली कुर्ती भी ले सकती हैं या आप चाहें तो सीक्वेंस वर्क वाले सूट को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक खूबसूरत के साथ-साथ सबसे अलग नजर आएगा। लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इसके साथ ज्वेलरी को भी वियर कर सकती हैं।

गाउन स्टाइल चिकनकारी सूट

Gown style chikankari suit

कई सारी लड़कियां होती हैं जिन्हे गाउन पहनना पसंद होता है। ऐसे में आप गाउन स्टाइल चिकनकारी सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको वेस्टर्न के साथ-साथ एथनिक लुक भी काफी अच्छा लगेगा। इसे आप शाम की इफ्तार पार्टी में ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं। जिससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप खूबसूरत नजर आएंगे। मार्केट से आप इस तरह के सूट 1000 रुपये में खरीद सकती हैं। (ड्रेसेस्टाइल टिप्स)

इसे भी पढ़ें: अब नहीं लगेगी गर्मी जब वियर करेंगी ये सूट

चिकनकारी शरारा सूट

Chikankari sharara suit

शरारा सूट भी स्टाइल करने के बाद अच्छा लगता है। आप भी इसे वियर कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी कलर या डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसके लिए कई सारे पैटर्न भी मिल जाएंगे। जिन्हें स्टाइल करना और भी अच्छा लगता है। इसके साथ आप एंटीक ज्वेलरी को भी वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट के कई सारे ऑप्शन आपको 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएंगे। (स्टाइलिंग टिप्स)

इस बार इफ्तार पार्टी में इन सूट को स्टाइल करें और लुक को अलग तरीके से क्रिएट करें। इसमें आप सुंदर भी लगेंगी। साथ ही अलग नजर आएंगे। आप चाहें तो कुछ अलग ऑप्शन को भी ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टाइलिश और कूल लुक के लिए वियर करें इस तरह के आउटफिट्स

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP