शादी के दिन हर दुल्हन सबसे सुंदर नजर आती है। इसके लिए वो कपड़े से लेकर ज्वेलरी को वियर करती है। लेकिन फैशन ज्वेलरी का ट्रेंड भी काफी बदल गया है। आजकल Bridal Grillz लगाने लगी हैं। ये ट्रेंड पहले से चलता आ रहा है। लेकिन आजकल ये काफी हाइलाइट हो रहा है। आर्टिकल में आपको बताते हैं क्या होता है Bridal Grillz। इसे आप किस तरह के डिजाइन में खरीदकर दांतों में लगा सकती हैं।
ग्रिल्स क्या होता हैं (What Is Grills)
ग्रिल्स जो कि एक तरह की दांतो की एक्सेसरीज होती है। इसे दांतों के ऊपर लगाया जाता है। इसे लोग ज्वेलरी की तरह स्टाइल करना पसंद करते हैं। इसी वजह से इसे गोल्ड, सिल्वर, प्लेटिनम और डायमंड में बनाया जाता है। कई सारे लोग ऐसे होते हैं जो इसमें अलग से स्टोन लगवाते हैं। इससे ये ग्रिल्स और भी ज्यादा अच्छा लगता है। इसे इससे पहले कई सारे इंटरनेशनल सिंगर पहनें नजर आ चुके हैं। लेकिन आजकल ये दोबारा ट्रेंड में आ चुका है। अब इसे ब्राइडल भी अपने खास दिन के लिए स्टाइल कर सकती हैं और अपनी मुस्कुराहट में सोना, चांदी और हीरा लगा सकती हैं।
ग्रिल्स को कैसे तैयार किया जाता है (How To Create Grills)
इसे हमेशा कस्टमाइज्ड किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके हर एक ग्रिल्स को आपके दांतों के साइज के हिसाब से डिजाइन किया जाता है। साथ ही, इसमें लगने वाले एलिमेंट को भी आपकी पसंद के हिसाब से लगाया जाता है, ताकि जब ब्राइड इसे अपने खास दिन पर वियर करके तो उसके दांत अच्छे नजर आएं। इसमें दुल्हन चाहें तो अपने नाम का पहला अक्षर भी लिखा सकती हैं। इससे ये ग्रिल्स एक्सेसरीज और भी अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Rings Designs: साड़ी लुक को बनाना है अट्रैक्टिव तो हाथों में वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाली रिंग्स
आर्टिफिशियल डिजाइन में भी मिलते हैं ग्रिल्स
अगर आपको ज्यादा पैसे खर्च करके ग्रिल्स नहीं लेने हैं, तो ऐसे में आप आर्टिफिशियल डिजाइन में भी ग्रिल्स को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इन्हें भी काफी फिनिशिंग के साथ बनाया जाता है। जिसे लगाने के बाद आपके दांत अच्छे नजर आते हैं।
इसे भी पढ़ें:Kamarband के Designs: न्यू लुक के लिए ट्राई करें ये 3 कमरबंद डिजाइंस, देखें फोटो
इस बार ज्वेलरी डिजाइंस के साथ-साथ ग्रिल्स के भी डिजाइन के अलग-अलग ऑप्शन को ट्राई करें। इसे लगाकर आपकी मुस्कुराहट काफी अच्छी लगेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Instagram, Clove Fashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों