Wedding Outfits: देखें बॉलीवुड एक्ट्रेस के महंगे और शानदार शादी के आउटफिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी जब भी होती है तो सबकी नजरें उनके शादी के जोड़े पर होती है ताकि ये पता चल सके की किसने उनका आउटफिट डिजाइन किया है और उसकी कीमत कितनी है।

Celebrity wedding dress
Celebrity wedding dress

बॉलीवुड में होने वाली हर एक शादी हमेशा चर्चा में रहती है। चाहे वो बॉलीवुड एक्टर्स के रिलेशनशिप को लेकर हो, शादी की तैयारियां या फिर आउटफिट। हर किसी को सबसे पहले यही जानने की उत्सुक्ता होती है कि आखिर शादी में ऐसा क्या खास होने वाला है? इसकी जानकारी कैसे हमे मिलेगा। इस बार हम आपको शादी या फिर रिलेशनशिप से जुड़ी बातें शेयर नहीं करेंगे, बल्कि ये बताएंगे कि कौन सी वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी शादी में महंगे शादी के जोड़े पहने, उनकी कीमत कितना है और किसने उन्हें तैयार किया है। ये सारी जानकारी हम आपको बताएंगे।

एश्वर्या राय बच्चन

Aishwarya rai bachchan

मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय की शादी जब अमिताभ बच्चने के बेटे अभिषेक बच्चन से होने की खबर सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया। साथ ही उन्हें इस चीज का भी बेसब्री से इंतजार था कि वो अपनी शादी में कैसी दिखेंगी। आपको बता दें कि ये शादी बिल्कुल शादी अंदाज में हुई। अपनी शादी में ऐश्वर्या राय ने नीता लुल्ला की डिजाइन की हुई येलो और गोल्डन कलर की ट्रेडिशनल कांजीवरम साड़ी पहनी, जिसकी कीमत 75 लाख रुपये है। इस जोड़े में उनका रॉयल लुक निखरकर बाहर आ रहा था।

करीना कपूर खान

Kareena kapoor khan

बिंदास रहने वाले बेबो यानि करीना कपूर भी अपने शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। लगे भी क्यों नहीं आखिर शादी नवाबो के घर में जो हो रही थी। उन्होंने ब्राइडल लुक के लिए फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ मैरून कलर का लहंगा पहना। इस लहंगे की कीमत 50 लाख रूपये थी।

इसे भी पढ़ें: ब्राइडल जोड़े में किसी अप्‍सरा जैसी नजर आई नताशा स्टेनकोविक, आप भी ले सकती हैं खास टिप्‍स

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। उनकी ये शादी काफी शाही अंदाज में सम्पन्न हुई। अपनी शादी में शिल्पा शेट्टी (शिल्पा शेट्टी लुक्स) ने लाल कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

आलिया भट्ट

Alia bhatt

आलिया भट्ट की शादी को लेकर दर्शकों के मन में काफी एक्साइटमेंट थी। लेकिन सबसे ज्यादा उत्सुक्त इस बात को लेकर थी कि आलिया अपनी शादी में किस तरह का आउटफिट पहनेंगी। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइनर साड़ी को पहना। ये साड़ी आइवरी ऑर्गेना कलर की थी। जिसमें टिल्ला का बारीक काम किया हुआ था। इसकी कीमत 50 लाख रुपये है।

अनुष्का शर्मा

Anushka sharma

विराट और अनुष्का शर्मा की शादी भी काफी चर्चा में रही। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को काफी पसंद किया गया। खासकर अनुष्का शर्मा के आउटफिट को लोगों ने पसंद किया। बता दें कि, उन्होंने अपनी शादी में ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना। जिसमें प्लोरल मोटिफ्स बने हुए थे। इसमें सिल्वर- गोल्ड धागों, मोतियों और बीड्स की कारीगरी की गई थी। इस लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया जिसकी कीमत 30 लाख रुपये थी।

इसे भी पढ़ें: Manish Malhotra Bridal Dresses: मनीष मल्‍होत्रा के ब्राइडल आउटफिट्स में इन सेलिब्रिटीज ने ढाया कहर

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही हॉलीवुड के सिंगर निक जोन्स से शादी की। लेकिन शादी को हिंदू रीति रिवाजों से सम्पन्न हुई। अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहना। उनका ये खूबसूरत लहंगा (वेडिंग लहंगा डिजाइन) मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया। इस लहंगे में सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से इंब्राइड्री से काम किया गया। प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे की कीमत 18 लाख रुपये थी।

कैटरीना कैफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंडी रही। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी कैटरीना कैफ के लहंगे ने जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया। लहंगे का कलर लाल था जिसपर गोल्डन एम्ब्राइडरी की गई थी। इस लहंगे की कीमत 17 लाख रुपये थी।

दीपिका पादुकोण

Deepika padukon

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी काफी चर्चित शादी रही है। इस कपल की शादी की फोटो के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा था। हर किसा को ये जानना था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका ने किस कलर और डिजाइन का जोड़ा अपनी शादी में पहना है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण मे अपनी शादी के दिन फैशन डिजाइनर सब्यासाची का रेड कलर लहंगा पहना था। जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये थी। इस लहंगे में दीपिका पादुकोण किसी महारानी से कम नहीं लग रही थी। इश आउटफिट को उन्होंने बिल्कुल ट्रेडिशनल तरीके से स्टाइल किया था। जिसकी तारीफ सोशल मीडिया पर दर्शकों ने खुलकर की थी।

बिपाशा बसु

Bipasa basu

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी का लुक भी लोगों को काफी पसंद आया। अपनी शादी में बिपाशा बसु ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया वेडिंग आउटफिट पहना। इस आउटफिट की कीमत लगभग 4 लाख रुपये थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जब भी कुछ एक्सपेंसिव आउटफिट पहनती हैं तो हर तरफ इसकी चर्चा होती है। ऐसे में शादी के जोड़े की असली कीमत जानना भी जरूरी हो जाता है। आप चाहे तो इन्हें अपने हिसाब से डिजाइनर से रिक्रिएट कराकर अपनी शादी में पहन सकती हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP