बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस अपनी शादी की तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने अपनी शादी से जुड़े प्री-वेडिंग रिचुअल्स को सेलिब्रेट करना भी शुरू कर दिया है। हालही में प्रियंका चोपड़ा ने अपना प्री-ब्राइडल शॉवर सेलिब्रेट किया था और बाद में बेचुलर पार्टी में भी वह काफी मस्ती करते हुए नजर आईं थीं। अपने दोनों ही प्री-वेडिंग सेरेमनीज की तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। इन सब के बीच फेमस मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से जुड़ी कुछ खास बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग लुक्स के बारे में काफी कुछ बताया है।
कैसा होगा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। दोनों के ही फैन्स उनकी शादी से जुड़ी अपडेट्स को जानना चाहते हैं। ऐसे में मीडिया ग्रुप ‘द सन’ ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के वेडिंग आउटफिट्स से जुड़ी कुछ बातों को रिवील किया है। मीडिया ग्रुप के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहनेंगी वहीं निक जोनस आइवरी कलर की शेरवानी पहनेंगे। इतना ही नहीं जानकारी यह भी है कि ब्राइडमेड्स Ralph Lauren ब्रांड के आउटफिट्स पहनेंगे और यह आउटफिट्स डिटेल्स प्रियंका की क्रिश्चयन वेडिंग की है।
कौन होगी प्रियंका चोपड़ा की ब्रइडमेड
कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा की बेस्ट फ्रेंड Mubina Rattonsey ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर ऑग्रेनाइज किया था। इस फंक्शन में प्रियंका ने अपनी मदर और मदर इन लॉ के साथ काफी मस्ती की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक Mubina Rattonsey ही क्रिश्चयन वेडिंग के वक्त प्रियंका चोपड़ा की ब्राइडमेड बनेंगी। आपको बता दें कि, अपने ब्राइडल शॉवर पर प्रियंका चोपड़ा ने Marchesa Fashion ब्रांड का आउटफिट पहना था। व्हाइट कलर के फैदर ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। प्रियंका का लुक क्रिश्चिान ब्राइड की तरह लग रहा था। प्रियंका ने ट्यूब नेकलाइन वाला Marchesa gown पहना हुआ था। ड्रेस के उपर प्रियंका ने ओवरकोट पहना है और इस ड्रेस केसा प्रियंका ने डायमंड नेकलेस को पेयरअप किया है। ग्लिटरी आइज और मिनमल मेकअप में प्रियंका बेहद डिफ्रेंट नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पैरों में न्यूड कलर के लॉबटिंस पहन रखे थे। प्रियंका को यह स्टाइल फेमस स्टाइलिस्ट मिमी कटरेल ने दिया है और उन्होंने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका की तस्वीरें भी शेयर की थीं।
कैसे बिकी प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें
गौरतलब हैं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अगले महीने यानी दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका और निक की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हो सकती हैं। शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने प्री-वेडिंग फंक्शन में बिजी हैं। प्रियंका और निक दोनों ही फंक्शन से जुड़ी तस्वीरों को लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी कर रहे हैं। मगर, इन सब के बीच एक बड़ी खबर यह आई है कि शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की तस्वीरों की बिक्री कर दी है। यह बिक्री उन्होंने किसी बड़ी इंटरनेशनल मैग्जीन को की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक की शादी की फोटो 2.5 मिलियन डॉलर में बेची जा रही हैं। यदि हम भारतीय करेंसी की बात करें तो प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरों को 19 करोड़ रुपए में बेचा जा रहा है। अभी इस बात को रिवील नहीं किया गया है कि प्रियंका और निक ने किसी इंटरनेशनल मैग्जीन के साथ यह डील की है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों