साड़ी में बनाएं सीधे पल्लू के 3 नए अंदाज और दिखें स्टाइलिश

फैशन इंडस्ट्री में हर दिन कोई नया फैशन आता है, मगर साड़ी का क्रेज महिलाओं में कभी भी कम नहीं होता है। हालांकि, साड़ी एक ट्रेडिशनल आउटफिट है और इसे आमतौर पर हर महिला पहनना पसंद करती है। वैसे साड़ी के स्टाइल, डिजाइन और पैटर्न में बहुत बदलाव आ चुका है। इतना ही नहीं, अब तो महिलाएं साड़ी को अलग-अलग अंदाज में ड्रेप करके स्टाइलिश लुक पाना भी जानती हैं। मगर आज भी सीधे पल्लू की साड़ी पहनना ट्रेंड में है।
अब वक्त के साथ-साथ साड़ी को सीधे पल्लू स्टाइल में ड्रेप करने के अंदाज में भी बहुत बदलाव आ गया है। पहले जहां सीधे पल्लू में साड़ी को ड्रेप करके आप प्रोफेशनल लुक पा सकती थीं, वहीं अब आप सीधे पल्लू को भी ग्लैमरस और अलग अंदाज देकर स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लुक से इंस्पायर्ड कुछ तस्वीरें दिखाएंगे, जिन्हें आप भी आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड की इन डीवाज से लें प्लीटेड साड़ी स्टाइल करने की इंस्पिरेशन
वाणी कपूर
इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर ने पीले रंग की साड़ी पहनी है जिस पर मिरर वर्क किया गया है। इस साड़ी के पल्लू को वाणी ने बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में सीधा पल्लू लुक दिया है। पल्लू ड्रेपिंग का यह अंदाज नया भी है और स्टाइलिश भी। आप भी इस तरह की पल्लू ड्रेपिंग आसानी से कर सकते हैं।
फैशन टिप्स-
- अगर आपने साड़ी के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहना है,तो आप इस तरह की पल्लू ड्रेपिंग कर सकती हैं।
- इस तरह की पल्लू ड्रेपिंग के लिए आपको हैवी साड़ी की जगह लाइट वेट साड़ी का चुनाव करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: सीक्वेन साड़ी पहनते वक्त कभी न करें ये गलतियां, लुक हो सकता है खराब
श्रद्धा कपूर
फैशन डिजाइनर क्रेशा बजाज की डिजाइन की हुई खूबसूरत ऑर्गेंजा साड़ी में श्रद्धा कपूर वाकई बहुत ही एलिगेंट नजर आ रही हैं। श्रद्धा कपूर के इस लुक में उनकी साड़ी ड्रेपिंग का स्टाइल और भी चार-चांद लगा रहा है। वैसे तो श्रद्धा ने चौड़ी शोल्डर प्लेट्स बना कर सीधा पल्लू स्टाइल में साड़ी पहनी है, मगर पल्लू की सेटिंग श्रद्धा ने बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में की है। श्रद्धा ने पल्लू को लूज पिनअप किया है, जिससे उनके ब्लाउज पर किया गया बेहतरीन काम साफ-साफ फ्लॉन्ट हो रहा है।
फैशन टिप्स-
- अगर आप किसी ऐसे फैब्रिक की साड़ी पहन रही हैं, जो पहनने के बाद वॉल्यूम क्रिएट करता है, तो आपको श्रद्धा की तरह सीधा पल्लू स्टाइल क्रिएट करना चाहिए।
- अगर साड़ी के पल्लू में कटवर्क है तो भी आप इस तरह के पल्लू लुक को अपना सकती हैं।
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे का यह साड़ी लुक बहुत ही शानदार है। सबसे अच्छी बात है कि आप इसे आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको सिंपल अंदाज में साड़ी पहननी है और फिर ओपन फॉल स्टाइल में पल्लू को ड्रेप करना है। साड़ी को स्टाइलिश अंदाज देने के लिए अंकिता ने गोल्डन बेल्ट को क्ल्ब किया है। आप भी इस अंदाज को रीक्रिएट कर सकती हैं।
फैशन टिप्स-
- साड़ी के साथ जो बेल्ट आप कैरी कर रही हैं, वह साड़ी को कॉम्प्लीमेंट करती हुई होनी चाहिए।
- बेल्ट की जगह आप स्टाइलिश और डिजाइनर कमरबंद भी कैरी कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको ये तीनों सीधा पल्लू ड्रेपिंग स्टाइल पसंद आए होंगे। आप भी किसी पार्टी में उन्हें रीक्रिएट करके खुद को साड़ी में नया अंदाज दे सकती हैं। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।