ऑफिस में साड़ी संभालते-संभालते हो गईं हैं परेशान, तो आजमाएं ये आसान हैक्स
-1759238789086.webp)
ऑफिस के लिए जब भी हम खुद को स्टाइल करती हैं तो उस समय हम अपने प्रोफेशनल लुक को एक ग्रेस के साथ कैरी करना चाहती हैं। ऐसे में साड़ी पहनना काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके लुक को एक क्लासी टच देता है। साड़ी दिखने में भले ही काफी अच्छी लगे, लेकिन इसे पूरा दिन कैरी करना इतना भी आसान नहीं होता है। ऑफिस में लगातार मीटिंग्स से लेकर सीढ़ियां चढ़ना-उतरना, ऑफिस की चेयर पर बार-बार बैठना, लंच ब्रेक या बस एक केबिन से दूसरे तक चलने पर अक्सर साड़ी ढीली हो जाती है या फिर पल्लू बार-बार फिसलने लगता है। ऐसे में काम पर ध्यान कम होता है और साड़ी को एडजस्ट करने में सारा समय निकल जाता है।
अगर आप भी ऑफिस में साड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन पूरा दिन उसे संभालने का टेंशन नहीं चाहती हैं तो ऐसे में आप कुछ आसान ट्रिक्स अपना सकती हैं। जी हां, ऐसे कई ट्रिक्स होते हैं, जो साड़ी को पूरे दिन आरामदायक और परफेक्ट तरीके से पहनने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं-
समझदारी से चुनें फैब्रिक
जब आप ऑफिस में साड़ी पहनने का मन बना रही हैं तो पहले आपको फैब्रिक को समझदारी से चुनना चाहिए। ऑफिस के लिए जॉर्जेट, शिफॉन, क्रेप, लिनन, मुलायम कॉटन-सिल्क जैसे फैब्रिक काफी अच्छे माने जाते हैं। वहीं, आपको ऑफिस में हैवी कांजीवरम, हैवी सिल्क आदि से बचना चाहिए। दरअसल, लाइट फैब्रिक को ऑफिस में संभालना काफी आसान होता है। इनसे बैठने-चलने में दिक्कत नहीं होती।
डबल पिनिंग सिस्टम का लें सहारा
अगर आप ऑफिस में साड़ी संभालने के झंझट से बचना चाहती हैं तो ऐसे में डबल पिनिंग सिस्टम का सहारा लेना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप कमर पर अंदर से प्लीट्स को पिन कर दो। साथ ही, कंधे पर पल्लू को दो पिन से फिक्स करो। एक अंदर से और एक छोटी ऊपर से पिन करें। हिप पर साड़ी की अंदरूनी लेयर पेटीकोट से पिन कर दो। इससे साड़ी संभालना काफी आसान होता है। अगर एक पिन ढीली भी हो जाए तो बाकी संभाल लेंगे। इससे मीटिंग के बीच में साड़ी खुलने का डर नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में पहनना है चनिया चोली, तो ये 4 लेटेस्ट डिजाइन देंगी आपको रॉयल लुक
साड़ी बेल्ट से दें ट्विस्ट
अगर आप साड़ी को एक स्टाइलिश तरीके से पहनना चाहती हैं। साथ ही साथ, साड़ी को संभालने के झंझट से भी बचना चाहती हैं तो ऐसे में बेल्ट का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप साड़ी पहनने के बाद पतली लेदर या मेटल बेल्ट पहनें और पल्लू बेल्ट में टक कर लो। इससे पल्लू अपनी जगह टिकेगा और लुक भी मॉडर्न-फॉर्मल लगेगा।
फैशन टेप का करें इस्तेमाल
यह एक बेहद ही अमेजिंग हैक है, जो आपके काफी काम आ सकता है। आप फैशन टेप या डबल साइड टेप का इस्तेमाल करके साड़ी को अधिक मैनेजेबल बनाएं। इसके लिए आप टेप को छोटे-छोटे स्ट्रिप्स काट लो। इसे आप प्लीट्स और पल्लू के नीचे लगाओ। इससे आपको पिन की चुभन नहीं होगी और टेप दिखेगा भी नहीं। साथ ही, अगर पल्लू फिसले तो तुरंत ठीक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: चनिया चोली के ब्लाउज की बैक डिजाइन, जो बना देगी नवरात्रि लुक को अट्रैक्टिव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।