बॉलीवुड की इन डीवाज से लें प्लीटेड साड़ी स्टाइल करने की इंस्पिरेशन

आजकल प्लीटेड साड़ियां काफी ट्रेंड में हैं। बॉलीवुड की कई फेमस ऐक्ट्रेस इस तरह की साड़ियों में नजर आ चुकी हैं। इसलिए अगर आप किसी डिफरेंट तरह की साड़ी लेने का मन बना रहीं हैं तो इस डिजाइन की साड़ी को भी खरीद सकती हैं। प्लीटेड साड़ियां पहनने में हल्की और कंफर्टेबल लगती हैं, इसलिए आप किसी भी ओकेजन पर इन्हें कैरी कर सकती हैं। पिछले कुछ समय में इस तरह की साड़ियां काफी ट्रेंड में रहीं हैं, बॉलीवुड की कई डीवाज ने इस तरह की साड़ी को स्टाइल करके खूब चर्चा बटोरी हैं। ऐसे में अगर आप ये सोच रही हैं कि प्लीटेड साड़ी को किस तरह स्टाइल किया जाए तो आप इन सेलेब्स से अपने लिए डिफरेंट स्टाइलिश इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किन सेलेब्स से प्लीटेड साड़ी को स्टाइल करने की इंस्पिरेशन ले सकती हैं, तो आइए जानते हैं आप किन सेलेब्स से इंस्पिरेशन लेकर प्लीटेड साड़ियों के स्टाइल कर सकती हैं।
दीपिका की स्टाइलिश प्लीडेट साड़ी-

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का स्टाइल बेहद यूनिक है, जिस वजह से समय-समय पर उनके लुक्स ट्रेंड भी होते हैं। दीपिका की पीली प्लीटेड साड़ी जिसे उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति के शो पर स्टाइल किया था। दीपिका के इस लुक की फोटो आने के बाद से ही प्लीटेड साड़ियों का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया है। दीपिका ने इस लुक के लिए कई रंगों की मिक्स साड़ी को स्टाइल किया था, वहीं पेस्टल कलर की साड़ी के साथ पीले रंग का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था।
दीपिका जैसी प्लीटेड साड़ी को स्टाइल करने की टिप्स-
- आप चाहें तो सर्दी के हिसाब से लुक को पूरा करने के लिए फुल स्लीव हाइनेक भी स्टाइल कर सकती हैं।
- ऐसी कलरफुल साड़ी के साथ आपको सिंपल इयररिंग्स स्टाइल करने चाहिए, वहीं सिंपल से बन के साथ आपका यह लुक और भी ज्यादा क्लासी लगेगा।
इसे भी पढ़ें-छोटे बालों वाली महिलाएं इस तरह बना सकती हैं स्टाइलिश 'बन'
मौनी रॉय की सिंपल पिंक साड़ी-

सीरियल ‘नागिन’ के बाद से ही मौनी अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन सेंस को कई लोग फॉलो करना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी साड़ी के लिए कोई बेहद ही सिंपल कलर चाहती हैं, तो आपको बेबी पिंक कलर की इस साड़ी को एक बार जरूर देखना चाहिए। मौनी ने इस साड़ी के साथ स्ट्राइप ब्लाउज स्टाइल किया था, जिसमें व्हाइट और ब्लैक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन था। वहीं ज्वेलरी में मौनी ने ऑक्सिडाइज ज्वेलरी को कैरी किया था।
मौनी रॉय प्लीटेड साड़ी स्टाइलिंग टिप्स-
- इस तरह की सिंपल साड़ी को और बेहतर लुक देने के लिए आप प्लेन ब्लैक ब्लाउज भी पहन सकती हैं।
- इस तरह की साड़ियों पर फ्री पल्लू का लुक ज्यादा स्टाइलिश लगता है, तो इस साड़ी के साथ आप प्लेट्स ना बनाएं।
इसे भी पढ़ें-अपनी फेवरेट एक्ट्रेस से सीखें स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनने का तरीका
भूमि पेडनेकर की डार्क प्लीटेड साड़ी-

फिल्म 'दम लगा के हईशा' से फिल्मी पर्दे पर आने वाली भूमि अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए भी जानी जाती हैं। चाहे ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न दोनों में ही उनके लुक को खासा पसंद किया जाता है, ऐसे में भूमि की ये प्लीटेड साड़ी और भी ज्यादा बेहतर लुक दे रही है। यामी ये साड़ी बाकी दोनो एक्ट्रेस की तरह सिंपल होने के बजाए काफी डिजाइनर हैं, इसलिए इस तरह की साड़ी को आप किसी पार्टी या ईवेंट में स्टाइल कर सकती हैं।
भूमि की डिजाइनर साड़ी लुक के टिप्स-
- इस तरह की डार्क साड़ी के साथ आप गोल्डन साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं।
- मेकअप के लिए आपको न्यूड या लाइट मेकअप करना चाहिए ताकि फोकस आपकी खूबसूरत साड़ी पर जाए।
तो ये थे कुछ प्लीटेड साड़ी के लुक्स जिनसे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
image credit- instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।