एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर रहती है। आप भी एक्ट्रेस के आउटफिट को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। अनुष्का शर्मा वेस्टर्न ड्रेस से लेकर ट्रेडिशनल तक हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी की छुट्टी में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं और अनुष्का की तरह खूबसूरत भी दिखना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको अनुष्का शर्मा के कुछ ऐसे लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा के लुक्स करें रीक्रिएट
अनुष्का शर्मा वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन उनका यह आउटफिट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस आउटफिट को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको व्हाइट कलर की इनर के साथ ब्लैक कलर की शार्ट कैपरी और ब्लैक लॉन्ग जैकेट भी शामिल कर सकती हैं। आप इस ऑउटफिट के साथ हील्स या बूट्स भी कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
ब्लू डेनिम स्लीव लेस टॉप ड्रेस
अगर आप भी दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रही हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आप अनुष्का शर्मा की तरह अपने लुक को खास बनाने के लिए इस खूबसूरत आउटफिट को ट्राई कर सकती है। इसके लिए आपको ब्लू डेनिम स्लीव लेस टॉप के साथ व्हाइट कलर की जीन्स शामिल करनी होगी। आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:आलिया भट्ट से लेकर अनुष्का शर्मा तक...बॉलीवुड की ये हसीनाएं हैं खुद के प्रोडक्शन हाउस की मालकिन
स्काई ब्लू शर्ट के साथ रेड लोवर
अगर आप अपने लुक को एलिगेंट और यूनिक बनाना चाहती हैं, तो आप अनुष्का शर्मा का ये खूबसूरत आउटफिट भी रीक्रिएट कर पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। आप स्काई ब्लू शर्ट के साथ रेड लोवर या पेंट पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप न सिर्फ स्टाइलिश लगेंगी बल्कि आप कम्फर्टेबल भी महसूस कर सकती हैं।
अनुष्का शर्मा का थ्री पीस सेट
अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं और वह पर पहनने के लिए आउटफिट कि तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप अनुष्का शर्मा के इस थ्री पीस सेट को भी ट्राई कर अपना जलवा बिखेर सकती हैं, इसे पहनकर आप बला की खूबसूरत लगेंगी। आप इस ऑउटफिट को बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
यह भी पढ़ें:Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन पहने ये खूबसूरत थ्री पीस सेट, टिकी रहेगी आप पर नजर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: instagram/anushka sharma
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों