नीता अंबानी से लेकर राधिका मर्चेंट के ये डिजाइनर कपड़े हैं शादी के लिए बेस्ट, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आप भी अंबानी परिवार की बहू और बेटियों की तरह अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको ईशा अम्बानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी और राधिका अंबानी के कुछ ऐसे लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।  
image
image

अम्बानी परिवार हमेशा अपने फैशनेबुल लुक को लेकर सुर्ख़ियों में रहता है। बात करें अंबानी परिवार की बहू और बेटियों की, तो उनके लुक्स अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप भी अंबानी परिवार की बहू और बेटियों की तरह अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ईशा अम्बानी, श्लोका अंबानी, नीता अंबानी और राधिका अंबानी के कुछ ऐसे लुक्स बताएंगे, जिन्हें आप रीक्रिएट कर सकती हैं।

बांधनी कॉउचर गाउन

अगर आप ईशा अम्बानी की तरह अपने लुक को खास और डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए ईशा का ये बांधनी कॉउचर गाउनलुक परफेक्ट हो सकता है। इस तरह के ऑउटफिट को पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी। इस तरह के ऑउटफिट को आप बाजार से कपड़ा लेकर बनवा सकती हैं या इसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इस ऑउटफिट को आप अपने घर की शादी में पहन सकती हैं।

2 - 2025-08-22T115657.812

ऑफ शोल्डर प्रिंटेड लहंगा

यही नहीं अगर आपके घर कोई खास फंक्शन हैं और आप उस फंक्शन में अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतना चाहती हैं, तो आप श्लोका अम्बानी की तरह इस खूबसूरत ऑफ शोल्डर प्रिंटेड लहंगा आउटफिट को ट्राई कर अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। यह आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेगा।

1 - 2025-08-22T120426.503

यह भी पढ़ें:कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन

ब्लू वेलवेट लहंगा

आप चाहें तो अपने घर, दोस्त या रिलेटिव के यहां शादी में नीता अंबानी की तरह इस खूबसूरत ब्लू वेलवेट लहंगा को पहनकर अपने लुक को खास और डिफरेंट बना सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप खूबसूरत डिजाइनर ब्लाउज बनवाकर अपने साड़ी लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

4 - 2025-08-22T115653.880

शिफॉन जाली साड़ी

राधिका अम्बानी भी अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी राधिका की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आप उसके इस शिफॉन जाली साड़ी लुक को ट्राई कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट्स के साथ आपएक्सेसरीज और मेकअप कर अपने लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे ऑउटफिट को आप बाजार से कपडा लेकर बनवा सकती हैं या ऑनलाइन भी इसे खरीद सकती हैं।

2 - 2025-08-22T122407.390

यह भी पढ़ें:ये 4 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन आपके साड़ी लुक को बना देंगे खास

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

image credit : instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP