Sun Oct 11, 2026 | Updated 03:09 PM IST

राधिका मर्चेंट से लेकर सभी अंबानी लेडीज गरबा लुक में लगी खूबसूरत, नवरात्रि पर आप भी करें उनके लुक को रीक्रिएट

अगर आप भी अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अंबानी परिवार की लेडीज से आउटफिट आईडियाज ले सकती हैं। आईए जानते हैं उनके लुक्स और रीक्रिएट करने के तरीके क्या है।
Updated:- 2025-09-26, 13:28 IST
image

गणेश उत्सव हो या नवरात्रि उत्सव अंबानी परिवार की बहू-बेटियां हर उत्सव को बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट करती है और त्योहार पर अपने लुक से सुर्खियां बटोरती हैं, ऐसे में हाल ही में डांडिया नाइट के दौरान अंबानी परिवार की बहू-बेटियों के लुक्स ने अधिकतर महिलाओं का दिल जीत लिया है। अगर आप भी अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अंबानी परिवार की लेडीज से आउटफिट आईडियाज ले सकती हैं। आईए जानते हैं उनके लुक्स और रीक्रिएट करने के तरीके क्या है।

बहु श्लोका मेहता का डांडिया नाइट लुक 

हर साल की तरह इस साल अंबानी परिवार की सबसे बड़ी बहु श्लोका मेहता ने डांडिया नाइट में गुजराती और राजस्थानी कारीगरी के साथ तैयार कच्छ वर्क मल्टी-ह्यूड लहंगा पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस तरह के लहंगे को आप भी रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे लहंगे को रीक्रिएट करने के लिए आप इसका डुप्लीकेट पीस ऑनलाइन मंगा सकती है या बाजार से कपड़ा लाकर इसे बनवा सकती हैं।

1 - 2025-09-26T132315.200

ईशा अंबानी का गरबा लुक 

अगर बात करें अंबानी परिवार की लाडली बेटी की, तो ईशा अंबानी ने अपने नवरात्रि लुक को खास बनाने के लिए और पारंपरिक प्रिंट्स को मॉडर्न टच देने के लिए चमकीले रंगों वाला गुजरती घाघरा चोली पहना था, जिनमें मिरर वर्क और बारीक बीडवर्क की कारीगरी की गई थी। आप भी इस तरह के आउटफिट को पहन सकती हैं। यह आपके लुक को अट्रैक्टिव और एलिगेंट टच देने में मदद करेगा। इस तरह के आउटफिट को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

5 (3)

यह भी पढ़ें:  चनिया चोली के ब्लाउज की बैक डिजाइन, जो बना देगी नवरात्रि लुक को अट्रैक्टिव

नीता अंबानी का गरबा लुक 

बात करें नवरात्रि में नीता अंबानी के लुक की, तो वह भी डांडिया नाइट में बेहद खूबसूरत लग रही थी, नवरात्रि में डांडिया लुक के दौरान नीता अंबानी ने एक खूबसूरत गरबा ड्रेस पहनी थी। पारंपरिक बंधेज, घरचोला या कस्टमाइज्ड बनारसी ब्रोकेड लहंगे में उनकी खूबसूरती ने सभी का दिल जीत लिए था ऐसे में आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं, इसके लिए आप बाजार से कपड़ा लाकर ऐसी ड्रेस बनवा सकती हैं या इसका डुप्लीकेट खरीद भी सकती हैं।

4 (34)

राधिका मर्चेंट का डांडिया लुक 

यही नहीं अंबानी परिवार की सबसे छोटी बहू राधिका मर्चेंट हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में बानी रहती हैं, ऐसे में इस साल उनका नवरात्रि लुक भी सभी को बेहद पसंद आ रहा है। राधिका मर्चेंट ने वाइब्रेंट और कलरफुल चनिया चोली पहनी हुई थी, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थी। आप भी उनके इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं, इसके लिए आप बाजार से कपडा खरीदकर टेलर से बनवा सकती हैं या इसका डुप्लीकेट भी खरीद सकती हैं।

3 (40)

यह भी पढ़ें:  नवरात्रि में पहनना है चनिया चोली, तो ये 4 लेटेस्ट डिजाइन देंगी आपको रॉयल लुक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।