90s Actresses Saree Looks: 50+ लेडीज 90s की इन एक्ट्रेसेस के साड़ी लुक्स करें रिक्रिएट, दिखेंगी स्टाइलिश

90s Actresses stylish Saree Looks: 90s एक्ट्रेसेस की एक्टिंग को तो आप सभी आज भी पसंद करते होंगे, लेकिन इसके साथ ही उनका फैशन सेंस भी बेहद स्टाइलिश होता है। आज हम आपको 90 के दशक की अभिनेत्रियों के गॉर्जियस साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी स्टाइल करके अपना लुक ग्लैमरस बना सकती हैं।
Karishma Kapoor saree look

90 के दशक की अभिनेत्रियों की एक्टिंग कमाल की होती थी। आज भी हम उस जमाने की फिल्में में दिखाई गई एक्ट्रेसेस की अदाकारी को बेहद पसंद करते हैं। सालों पुरानी इन फिल्मों की आज भी बहुत देख सकते हैं। आज कई साल बीत जाने के बाद भी इन हसीनाओं के लुक्स काफी शानदार होते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी ये अभिनेत्रियां अपने लुक्स से सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न इन 90s की इन एक्ट्रेसेस का हर लुक अट्रैक्टिव होता है। आज लाखों महिलाएं इनके लुक्स को कॉपी भी करती हैं। खासकर इन एक्ट्रेसेस के इंडियन लुक को ज्यादा क्रिएट किया जाता है।

यदि आपको भी 90 के दशक की अभिनेत्रियों की एक्टिंग के साथ उनका ड्रेसिंग सेंस भी पसंद आता है, तो आज हम आपको इनके आइकॉनिक साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी रिक्रिएट करके अपना लुक स्मार्ट बना सकती हैं। आज भी इन अभिनेत्रियों के साड़ी को ड्रेप करने का स्टाइल काफी यूनिक होता है। ऐसे में इस आर्टिकल में दिखाए जा रहे हैं साड़ी को स्टाइल करने के इन डिफरेंट लुक्स को 50+ महिलाएं कॉपी करके अपने लुक को मॉडर्न बना सकती हैं।

करिश्मा कपूर क्लासी साड़ी लुक

करिश्मा कपूर डार्क मेहंदी कलर की सिक्विन वर्क साड़ी में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके संग उन्होंने मैचिंग फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है और साथ में ब्लैक कलर का शिमरी वर्क कैप कैरी किया हुआ है। ऐसे में डीवा का ऑलओवर लुक गजब का नजर आ रहा है। साड़ी के संग अभिनेत्री ने कोइन शेप वाले लांग गोल्डन इयररिंग्स कैरी किये हुए हैं। जबकि हेयर स्टाइल को करिश्मा ने लो बन लुक दिया है। इस तरह की साड़ी छोटे से बड़े हर फंक्शन में जंचती हैं।

karisma kapoor saree

काजोल ग्लैमरस साड़ी लुक

यदि आपको 90 के दशक की चुलबुली सी अभिनेत्री काजोल याद है, तो उनके ड्रेसिंग सेंस से भी आप जरूर रूबरू होंगे। अभिनेत्री का उस जमाने से आज तक फैशन सेंस यूनिक होता है। इस तस्वीर में काजोल ने सिंपल सी सीक्वेन वर्क साड़ी को लांग मैचिंग ब्लेजर के साथ कैरी किया हुआ है। ऐसे में उनका लुक काफी ग्लैमरस दिख रहा है। 50+ लेडीज इस साड़ी को कैरी करके अपना लुक स्मार्ट बना सकती हैं। इस साड़ी के संग उन्होंने ग्लॉसी मेकअप और हाफ टक हेयर फ्रंट में पफ लुक देकर खुद को स्टाइलिश लुक दिया है।

ये भी पढ़ें: काजोल के वेस्टर्न लुक हैं बेहद अट्रैक्टिव, पार्टी के लिए कर सकती हैं क्रिएट

kajol saree look

माधुरी दीक्षित स्टाइलिश साड़ी लुक

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की एक्टिंग का तो हर कोई दीवाना है। अभिनेत्री की आइकॉनिक फिल्में और उनके एक्ट्रेस का फैशन सेंस आज भी फॉलो किया जाता है। 58 साल की हो चुकी माधुरी आज भी अपने लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक मॉडर्न होता है। इंडियन लुक को भी एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। माधुरी ने पर्पल कलर की रेडी टू वियर गोल्डन वर्क साड़ी के संग लांग फ्लेयर वाला श्रग पहना हुआ है। ऐसे में उनका लुक काफी मॉडर्न लुक दे रहा है। साथ में उन्होंने ओपन हेयर ऑक्सीडाइज नेकपीस से अपना लुक कंप्लीट किया है।

ये भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs For Eid: ईद पर पाना है चांद सा नूर, करिश्मा कपूर के अनारकली सूट रहेंगे बेस्ट

madhuri dixit saree

रवीना टंडन मॉडर्न साड़ी लुक

रवीना टंडन भी 90 के दशक की फेमस अभिनेत्री हैं। रवीना की एक्टिंग के साथ उनके फैशन सेंस को भी खूब पसंद किया जाता था। इस फोटो में एक्ट्रेस ने प्लेन जरी बॉर्डर वाली साड़ी के संग शॉर्ट ब्लेजर स्टाइल किया हुआ है। ऐसे में डीवा का ऑलओवर लुक काफी ग्रेसफुल लग रहा है। इसके साथ, उन्होंने मिनिमल मेकअप स्टड गोल्डन इयररिंग्स और बन हेयर स्टाइल बनाया हुआ है।

raveena tondon saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/madhuri dixit/raveena tondon/karisma Kapoor/kajol

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP