Karisma kapoor suit looks: बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। जिन्होंने अपने अबतक के करियर में कई हिट फिल्में और सांग्स से फैंस का दिल जीता है। आज अभिनेत्री 50 साल की उम्र में भी अपने लुक्स को लेकर पर्दे पर छाई रहती हैं। उनका हर लुक ग्लैमर से भरा होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा हर लुक में गजब की खूबसूरत लगती हैं। एथनिक लुक में भी करिश्मा कपूर का लुक बेहद स्टनिंग लगता है। फैंस उनके लुक्स से अक्सर इंस्पिरेशन लेते नजर आते हैं। साड़ी हो या सूट अभिनेत्री हर ऑउटफिट में परफेक्ट फैशन स्टेटमेंट देती नजर आती हैं। यदि आपको भी डीवा का ऑउटफिट कलेक्शन पसंद आता हो तो आज हम करिश्मा कपूर के अनारकली सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
हाल में एक्ट्रेस ने पीच कलर के ऑर्गेंजा फैब्रिक अनारकली सूट में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। सूट के संग नेट का दुपट्टा काफी खिल रहा है। करिश्मा कपूर के दुपट्टे और सूट पर सिल्वर कलर की गोटा लेस लगी हुई है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर नेकपीस कैरी किया हुआ है। जबकि हेयर स्टाइल को उन्होंने ओपन रखा है। साथ में बोल्ड मेकअप टच उनके लुक को काफी अट्रैक्टिव बना रहा है। ईद पर आप इसे पहनकर एकदम हुस्न की परी नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: ईद के मौके पर चाहिए सिंपल और सोबर लुक,तो ये लाइट कलर के सूट करें स्टाइल
यदि आपको ईद पर एकदम गॉर्जियस और डिफरेंट दिखना है तो उसके लिए आप करिश्मा कपूर के इस प्रिंटेड अनारकली सूट को कॉपी कर सकती हैं। एक्ट्रेस के सूट का फैब्रिक सिल्क है। ऐसे में उनका लुक शाइनी लग रहा है। उनके कुर्ते के नेकलाई पर थ्रेड से हैंड एम्ब्रॉडयरी और बीच में गोल्डन सितारों का वर्क किया गया है। जबकि दुपट्टे कंट्रास्ट पिंक कलर का पेयर किया है। ब्लू कलर के सूट संग डीवा ने गोल्डन नेकलेस पहना है जो कि काफी ग्रेसफुल लुक दे रहा है। इस अनारकली सूट के संग आप कर्ली हेयर और ग्लॉसी मेकअप टच से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इस तरह के साटन अनारकली सूट फेस्टिवल और शादी-फंक्शन के लिए बेस्ट रहते हैं। यह सिंपल दिखते हैं, लेकिन पहनने के बाद इनका लुक काफी हैवी नजर आता है। इस सूट की नेकलाइन हाई नेक है, ऐसे में आपको इसके संग नेकलेस पहनने की भी जरूरत नहीं है। करिश्मा के इस अनारकली सूट के यॉक पर काफी हैवी वर्क किया गया है। इसके संग आप कोई भी सिल्वर नग के बिग इयररिंग्स पेयर अप कर सकती हैं। साथ में लो बन हेयर स्टाइल आपका लुक स्टाइलिश बना देगा।
ये भी पढ़ें: सूट में पाना चाहती हैं परफेक्ट एथनिक लुक, तो ये लेटेस्ट डिजाइंस प्लाजो करें स्टाइल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: instagram/karisma kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।