Bun For Short Hair: छोटी लेंथ वाले बालों पर आसानी से बन जाएगा जूड़ा, जानें इसे बनाने के आसान टिप्स

स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने लुक को कई तरह से स्टाइल करते हैं। वहीं कपड़े और एक्सेसरीज के अलावा लुक में जान डालने के लोए सही तरह का हेयर स्टाइल भी चुना जाना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बदलते फैशन के दौर में कई तरह के नए हेयर स्टाइल्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ में बन हेयर स्टाइल्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
वहीं छोटी लेंथ होने के कारण बालों का जुदा कई लोग नहीं बना पाते हैं। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं छोटे बालों के लिए जुड़ा बनाने के आसान तरीके। साथ ही, बताएंगे इन जुड़ा हेयर स्टाइल्स को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-
फ्रेंच बन हेयर स्टाइल
- मिनटों में बालों का हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो हर तरह की लेंथ पर आसानी से फ्रेंच स्टाइल जुड़ा बन जाएगा।
- इसके लिए सबसे पहले आप बालों को दो भाग में बांट लें और एक के ऊपर एक 2 पोनीटेल बना लें।
- अब एक हिस्से के बालों को बैक कोंब करके बेस तैयार कर लें।
- आप चाहें तो इसके लिए स्टफिंग का ही इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बैक कोंब करके बालों को यू-पिन की मदद से सेट कर लें।
- बचे हुए बालों के बाकी हिस्से से पहले वाले भाग को कवर कर लें।
- इसे पिंस की मदद से सेट करने के बाद फ्रेंच बन में आप मनपसंद हेयर एक्सेसरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बाल हैं छोटे तो इस तरह पार्टी के लिए बनाएं जूड़ा
फ्रंट ब्रेड बन हेयर स्टाइल
- बैक के लिए आप डोनट लगाकर या बैक कोंब करके कई तरह के बन हेयर स्टाइल्स बना सकती हैं।
- वहीं बालों को फ्रंट से भी स्टाइल किया जाना बेहद जरूरी होता है, ताकि आपका लुक कंप्लीट नजर आए।
- इसके लिए आप फ्रंट स्टाइलिंग के लिए लूज बटरफ्लाई ब्रेड बना लें।
- पीछे के बालों के साथ इस ब्रेड को जोड़कर आप बैक में भी सिंपल की जगह ब्रेड हैंगिंग बन भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शॉर्ट हेयर पर खूब जंचेंगे ये पांच Bun Hairstyle, आप भी करें ट्राई
मेसी लुक बन हेयर स्टाइल
- बालों के लिए कम समय में सिंपल से ग्लैम और एलिगेंट लुक वाला जुड़ा बनाना चाहती हैं तो इस तरह के मॉडर्न हेयर स्टाइल आपके लिए बेस्ट रहेगा।
- इस तरह के बन हेयर स्टाइल को आप वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल वियर के साथ में बनाया जा सकता है।
- मेसी लुक हेयर स्टाइल हर तरह के फेस शेप पर सूट करता है।
- इसके लिए आप बैक हेयर को ट्विस्ट करके यू-पिन की मदद से सेट कर सकती हैं।
- हेयर एक्सेसरी के लिए आप फ्लोरल डिजाइन को चुन सकती हैं।
अगर आपको छोटे बालों के लिए जुड़ा बनाने के आसान तरीके पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।