Light Weight Lehenga: गर्मी में होने वाले फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये 4 हलके लहंगे, देखें डिजाइन

Light Weight Lehenga: गर्मी के मौसम में अगर आपके घर पर भी शादी है, तो आप इन खूबसूरत लाइटवेट लहंगे को ट्राई कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
image

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। यही नहीं गर्मी के मौसम के साथ-साथ शादी ब्याह का सीजन भी लगभग शुरू हो गया है। ऐसे में अगर गर्मी के मौसम में शादी हो, तो अधिकतर महिलाएं हल्के और लाइट वेट कपड़े पहनना पसंद करती हैं। अगर आपके घर में भी कोई फंक्शन है और आप भी गर्मी के मौसम में लाइटवेट कपड़ों के साथ-साथ कूल लुक क्रिएट करना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे लाइटवेट लहंगे डिजाइन बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

लाइटवेट लहंगे डिजाइन

अपने घर की शादी में आप इस तरह केडिजाइनर पीला आर्ट सिल्क सेमी-स्टिच्ड लहंगा को पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा सभी मेहमानों के सामने बिखेर सकती हैं। यह लहंगा आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा। इस लहंगे के साथ आप रेडिमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं या ब्लाउज बनवा भी सकती हैं। यही नहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आप इस लहंगे के साथ एक्सेसरीज, हेयर स्टाइल और मेकअप कर सकती हैं।

3 - 2025-04-30T140710.630

फ्लोरल ऑर्गेंजा लेहेंगा चोली

गर्मी के मौसम में अगर आप कोई शादी अटेंड करने वाली और ऐसे में आप हल्के कपड़े पहनना पसंद कर रही हैं, तो अब आप इस खूबसूरत फ्लोरल ऑर्गेंजा लेहेंगा चोली को ट्राई कर सकती हैं। यह स्टाइलिश होने के साथ-साथ आपको कंफर्ट लुक देने में भी काफी मदद करेगा। इस लहंगे को आप बनवा सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। इसे पहनकर आप गॉर्जियस लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

1 - 2025-04-30T140709.193

लाइट पिंक रेडिएंट रोज़ गोल्ड क्रश लहंगा सेट

अगर आप भी लाइट वेट लहंगे की तलाश में है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इस खूबसूरतलाइट पिंक रेडिएंट रोज़ गोल्ड क्रश लहंगा सेट को ट्राई कर सकती है। इस लहंगे को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं या फिर अपनी साइज के हिसाब से इसे बनवा भी सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज और एक्सेसरीज आपके लुक को पूरा करने में काफी मदद करेगी। इसके साथ आप मैचिंग दुपट्टा भी शामिल कर सकती हैं

यह भी पढ़ें:Dupatta Draping Ideas: इन 6 तरीके से ड्रेप करें लहंगे के साथ दुपट्टा, लुक में लग जाएंगे चार चांद

2 - 2025-04-30T140707.889

सॉफ्ट नेट मैरून सेमी-स्टिच्ड लहंगा

अगर आप भीड़ से हटकर दिखाना चाहती है और अपने लुक को गॉर्जियस बनाना चाहती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खूबसूरतसॉफ्ट नेट मैरून सेमी-स्टिच्ड लहंगा को पहनकर सभी मेहमानों को खुश कर सकती हैं और अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती है। इस लहंगे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। इसके साथ आप एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

4 - 2025-04-30T140712.027

यह भी पढ़ें:Pastel Lehenga Designs: एक्ट्रेस से लेकर हर लड़की हो रही है पेस्टल लहंगे की दीवानी, आप भी करें ये डिजाइन ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: clothsvilla

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP