Best Agriculture Courses After 12th: 12वीं करने के बाद अक्सर मन में यह सवाल आता है कि आगे की पढ़ाई में क्या करें, जिससे भविष्य में अच्छी नौकरी मिल सके। पहले जहां लोग 12वीं करने के बाद आर्ट्स या साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करते थे। वहीं बदलते दौर और टेक्नोलॉजी की बदलती गतिविधि के बाद से न केवल पढ़ाई बल्कि इनकी जॉब प्रोफाइल के लिए इस फील्ड से जुड़ी पढ़ाई की जरूरत होती है। अब ऐसे में न केवल नौकरी पाना मुश्किल हो गया है बल्कि यह भी समझना बहुत कठिन हो गया है, कि आगे की पढ़ाई के लिए कौन सा कोर्स चुनें। अगर आप भी ग्रेजुएशन करने का सोच रहे हैं। लेकिन इसके लिए ऐसे कोर्स को चुनना चाहते हैं, जो आगे के लिए रास्ते खोले, तो आप एग्रीकल्चर फील्ड की पढ़ाई कर सकते हैं।
जैसा कि हम सभी इस बारे में जानते हैं कि भारत कृषि प्रधान देश है और यहां पर सबसे ज्यादा अनाज पाया जाता है। अब ऐसे में इस क्षेत्र में करियर बनाना आगे चलकर बेहतरीन ग्रोथ का मौका भी प्रदान कर सकता है। इस लेख में आज हम आपको एग्रीकल्चर फील्ड से जुड़े 5 ऐसे कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
अगर आप ग्रेजुएशन में बीएस करने का सोच रहे हैं, तो साइंस, मैथ्स छोड़कर एग्रीकल्चर विषय चुनें। इस कोर्स के तहत स्टूडेंट्स को मॉर्डन एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी, सॉइल साइंस, पेस्टिसाइड कंट्रोल, क्रॉप प्रोडक्शन, एग्री-बिजनेस, फूड टेक्नोलॉजी और एग्रीकल्चर इकोनॉमी जैसे विषयों की गहरी जानकारी देता है। चार साल के इस कोर्स के बाद आप एम.एससी एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, प्लांट ब्रीडिंग, हॉर्टिकल्चर या एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स जैसे विशेष क्षेत्रों में मास्टर्स कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद ग्रेजुएशन में नहीं लिया एडमिशन? Web Development के ये 5 कोर्सेज बना सकते हैं करियर को बेहतर
इस कोर्स में खेती से जुड़ी तकनीकों, मशीनों, सिंचाई प्रणाली और कृषि में इंजीनियरिंग के उपयोग की पढ़ाई होती है। आगे चलकर M.Tech या MBA (Agri-Business) में स्पेशलाइजेशन किया जा सकता है। यह 4 साल का अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम है जो कृषि क्षेत्र में तकनीकी और इंजीनियरिंग डेवलप सॉल्यूशन करने पर केंद्रित होता है। यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है, जो साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं और कृषि क्षेत्र में इनोवेशन लाना चाहते हैं। कोर्स पूरा करने के बाद छात्र M.Tech in Agricultural Engineering या MBA in Agri-Business जैसे स्पेशलाइजेशन में जा सकते हैं।
यह विडियो भी देखें
B.F.Sc. यानी बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस एक चार वर्षीय स्नातक डिग्री कोर्स है, जो मत्स्य पालन, मछली प्रजनन, जलीय पर्यावरण प्रबंधन और समुद्री जीव विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करता है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जिन्होंने 12वीं कक्षा बायोलॉजी या एग्रीकल्चर स्ट्रीम से पूरी की हो और जल आधारित जीवों, पर्यावरण संरक्षण और खाद्य सुरक्षा में रुचि रखते हों।
अगर आपने एग्रीकल्चर फील्ड से जुड़ा कोर्स किया है, तो आप सरकारी कृषि अधिकारी, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट, रिसर्च एसोसिएट, फर्टिलाइजर कंपनियों में कंसल्टेंट, बीज कंपनियों में प्रोडक्ट मैनेजर या फिर एग्री-स्टार्टअप शुरू करने का विकल्प रखते हैं। इसके अलावा NABARD, ICAR, FCI, और विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों में नौकरियां पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Delhi University से 12वीं के बाद करें ये ग्रेजुएशन कोर्स, बेहतर करियर के खुल सकते हैं रास्ते
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।