Whatsapp New Feature: 5 नए फीचर आपकी चेटिंग को बना देंगे आसान, Voice Chat से लेकर फोटो अपडेट तक जानें किसमें हुआ बदलाव

Missed Call फीचर की इस समय सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। व्हाट्सएप एक ऐसी ऐप है, जिसे भारत में लोग प्रायोरिटी से यूज करते हैं। आज के इस डिजिटल दौर में चैटिंग के लिए वॉट्सएप सबसे अच्छी ऐप में से एक माना जाता है। लोगों की जरूरतों को देखते हुए, व्हाट्सएप भी समय-समय पर नए-नए फीचर लेकर आता रहता है। हाल ही, में व्हाट्सएप ने अपने नए अपडेट की जानकारी दी है। लोग इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च कर रहे हैं। अगर आप व्हाट्सएप यूज करती हैं, तो आपके लिए यह काम का हो सकता है।
व्हाट्सएप का नया फीचर क्या आने वाला है?
Missed Call Messages फीचर- वॉट्सऐप के एक ब्लॉग के मुताबिक, अगर आप किसी को वॉट्सऐप कॉल करती हैं और वह आपकी कॉल नहीं उठाता है, तो आप तुरंत उस व्यक्ति को वॉयस नोट या वीडियो नोट छोड़ सकते हैं। यह फीचर कॉलिंग के टाइम पर ही किया जा सकेगा। यह पुराने वॉयस मैसेज सिस्टम का अपडेट वर्जन माना जा रहा है।
Voice Chats में किया जा रहा है अपडेट
पहले आप वॉइस चैट रिकॉर्ड करके सीधा सेंड कर पाते हैं, लेकिन इसमें आपको रीयल-टाइम रिएक्शन का ऑप्शन भी जल्द मिल सकता है। इसमें cheers या अलग-अलग रिएक्शन वॉयस चैट करके भेज सकते हैं। वॉट्सएऐप के नए फीचर का इंतजार लोग कर रहे हैं।
Speaker Spotlight फीचर होगा फायदेमंद
Group Video Calls करने वाले लोगों के लिए स्पीकर स्पॉटलाइट फीचर बेस्ट हो सकता है। इसमें जो व्यक्ति बोल रहा होगा, वॉट्सऐप उसे हाइलाइट कर देगा। ऐसे में आपको खुद क्लिक करके उसे जूम करने की जरूरत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- आप भी नहीं जानते होंगे WhatsApp के ये 3 कमाल के फीचर, आपकी सीक्रेट चैट का रखते हैं खास ध्यान
Chat में AI के नए फीचर्स
वॉट्सऐप में यूजर्स अक्सर नए-नए फीचर सर्च करते रहते हैं। अब Meta AI के जरिए चैट में बड़े AI अपडेट्स लाने पर काम चल रहा है। इसमें इमेज जनरेशन मॉडल जोड़े जाएंगे। इससे यूजर्स वॉट्सऐप के अंदर ही ज्यादा अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें बना सकेंगे।
यह भी देखें- WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! ये 5 प्राइवेसी फीचर्स को तुरंत कर लें ऑन, वरना बढ़ सकती है मुसिबतें
Desktop यूजर्स के लिए ऐप में नए बदलाव
डेस्कटॉप (Mac, Windows और Web) पर भी लोग व्हाट्सएप यूज करते हैं। इसमें यूजर्स के लिए एक फीचर लाने की तैयारी चल रही है, जिसमें फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक सभी एक जगह दिखेंगे। इससे फाइल ढूंढना और मैनेज करना आसान हो जाएगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।