WhatsApp यूजर्स हो जाएं सावधान! ये 5 प्राइवेसी फीचर्स को तुरंत कर लें ऑन, वरना बढ़ सकती है मुसिबतें

व्हॉट्सऐप हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। दोस्त हों या परिवार या फिर ऑफिस का काम, सब कुछ व्हॉट्सऐप के जरिए ही निपटारा किया जाने लगा है। हालांकि, यह इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करना जितना आसान है, उतना ही खतरनाक भी। दरअसल, आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। दरअसल, साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं और आपकी निजी जानकारी चुराने के लिए व्हॉट्सऐप भी उनके रडार पर रहता है।
अगर आप नहीं चाहते कि आपकी चैट्स, तस्वीरें या पर्सनल डेटा किसी गलत हाथ में पड़े, तो आपको तुरंत व्हॉट्सऐप की कुछ खास प्राइवेसी सेटिंग्स को ऑन कर लेना चाहिए। ये फीचर्स आपको अनचाही परेशानियों और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने में मदद करेंगे। तो आइए ऐसे 5 जरूरी प्राइवेसी फीचर्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें आपको बिना देर किए एक्टिवेट कर लेना चाहिए, ताकि आप सुरक्षित रह सकें और आपकी मुसिबतें बढ़ने से पहले ही रुक जाएं।
व्हॉट्सऐप के ये 5 खास प्राइवेसी सेटिंग्स कौन-कौन से हैं?
चैट लॉक से करें अपनी खास चैट्स को और भी प्राइवेट
अब आप अपनी सबसे निजी चैट्स को एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर दे सकते हैं। चैट लॉक फीचर ऑन करने के बाद, उस चैट से मीडिया डाउनलोड नहीं किया जा सकता और न ही चैट को एक्सपोर्ट किया जा सकता है। यह फीचर उस चैट को एक अलग फोल्डर में छिपा देता है, जिसे खोलने के लिए आपको अपने फोन का पासवर्ड, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी इस्तेमाल करना होगा। चैट खोलें, टॉप पर कॉन्टैक्ट या ग्रुप के नाम पर टैप करें और Chat Lock चुनें।
व्हॉट्सऐप ग्रुप से जुड़ा यह फीचर आएगा काम
क्या आप उन लोगों से परेशान हैं, जो आपको बिना पूछे किसी भी ग्रुप में जोड़ देते हैं, तो आपको बता दें कि अब ऐसा नहीं होगा। अब आप तय कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप्स में जोड़ सकता है। सभी या केवल आपके कॉन्टैक्ट्स या कुछ चुने हुए लोग ही आपको इसमें ऐड कर पाएंगे। यह फीचर आपको अनचाहे ग्रुप्स से बचाता है। व्हॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं > प्राइवेसी > ग्रुप्स और अपनी पसंद चुनें।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर अब स्टेटस को कर सकेंगे रीशेयर और फॉरवर्ड, जान लें स्टेप बाय स्टेप तरीका
अनजान नंबर से आए व्हॉट्सऐप कॉल को हैंडल करने के लिए क्या करें?
इस सेटिंग से अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स ऑटोमैटिकली साइलेंट हो जाएंगी। कॉल लॉग में वो दिखेंगी लेकिन आपका फोन न रिंग करेगा न वाइब्रेट, जिससे आपको स्पैम कॉल से छुटकारा मिलेगा। व्हॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं > प्राइवेसी> कॉल्स> साइलेंस अननोन कॉलर्स का विकल्प चुन लें।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर कितने लोगों ने कर रखा है आपको ब्लॉक? ऐसे लगाएं पता
'व्यू वन्स' फीचर का करें
अगर आप कोई फोटो या वीडियो सिर्फ एक बार दिखाना चाहते हैं, तो इस फीचर का इस्तेमाल करें। मीडिया एक बार देखने के बाद गायब हो जाएगा और न फॉरवर्ड होगा न सेव। यह खास तौर पर तब काम आता है जब आप कोई संवेदनशील जानकारी या इमेज शेयर कर रहे हों। मीडिया भेजते समय “1” वाला आइकन दबाएं और फिर भेजें। ये प्राइवेसी फीचर्स आपको व्हॉट्सऐप पर अधिक कंट्रोल और सुरक्षा देंगे। इन्हें आज ही एक्टिवेट करके आप अपनी डिजिटल लाइफ को सुरक्षित बना सकती हैं।
बैकअप को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड करें
आपकी क्लाउड में सेव चैट्स भी सुरक्षित रहें, इसके लिए व्हॉट्सऐप आपको बैकअप एन्क्रिप्ट करने की सुविधा देता है। जब आप इसे ऑन करते हैं, तो आपकी चैट्स एक खास कोड से एन्क्रिप्ट हो जाती हैं। इससे न तो व्हॉट्सऐप और न ही Google या Apple आपकी चैट्स को पढ़ सकते हैं। यह आपके डेटा की सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देता है। व्हॉट्सऐप की सेटिंग्स में जाएं> चैट्स> चैट बैकअप> एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड बैकअप > टर्न ऑन कर दें।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp Storage फुल होने का बार-बार आ रहा है नोटिफिकेशन? ऐसे करें इस परेशानी को दूर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।