Indian Navy:इंडियन नेवी में नौकरी का सपना हर एक युवा देखता है। ऐसे में अधिकतर छात्र 10वीं की पढ़ाई के साथ ही नेवी से जुड़ी परीक्षा की तैयारी करने में लग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इंडियन नेवी की नौकरी कितने समय की होती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सी बात यह तो परमानेंट होती है। लेकिन आपको बता दें, इंडियन नेवी की अधिकतर पोस्ट का एक लिमिटेड 15-20 साल की समय-सीमा होती है।
अगर आप इंडियन नेवी में करियर बनाने का सोच रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको नेवी से जुड़े सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी मदद से आप क्वालिफिकेशन से लेकर सिलेक्शन प्रोसेस और वर्किंग टाइम से जुड़ी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।
इंडियन नेवी के लिए क्वालिफिकेशन
इंडियन नेवी में नौकरी का सपना देखने वालों का सबसे बड़ा सवाल है कि इसके लिए हमें कितनी पढ़ाई की जरूरत होती है। बता दें, इंडियन नेवी में जॉब पाने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय हाईस्कूल-इंटर में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। अगर आपने 10वीं पास की है, तो आप नौसेना में नौकरी पाने के योग्य है। लेकिन ध्यान रखें कि इसके साथ आपके पास ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए। वहीं 12वीं पास स्टूडेंट्स Artificer Apprentice (AA) और Senior Secondary Recruits (SSR) के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन नेवी में नौकरी पाने के लिए जरूरी योग्यता
भारतीय सेना युद्ध संबंधी अभियानों के दौरान क्षेत्रीय जल में रक्षा के लिए काम करती है। यह समुद्र में सुरक्षा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता हैं ताकि बाहरी खतरों को टाला जा सके। इंडियन नेवी में नौकरी पाने के लिए मेल और फीमेल उम्मीदवार की हाइट अलग-अलग निर्धारित की गई है। मेल कैंडिडेट्स के लिए 157 सेमी और फीमेल कैंडिडेट्स के लिए 152 सेमी होनी जरूरी है। साथ ही अभ्यर्थियों को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा। इसके बाद शारीरिक परीक्षा में लंबी कूद आदि शामिल है। इसके अलावा उम्मीदवार की उम्र 17 साल से 20 साल के बीच होनी चाहिए।
इंडियन नेवी में सिलेक्शन प्रोसेस
भारतीय नौसेना में सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा पर आधारित होती है। इसमें मेडिकल एवं शारीरिक टेस्ट भी शामिल है। इंडियन नेवी की परीक्षा 100 अंकों की होती है, जिसमें करंट अफेयर्स, गणित और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न आते हैं।
इंडियन नेवी में कितने साल की होती है नौकरी?
भारतीय नौसेना में रोजगार न्यूनतम 15 वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित की जाती है। आर्टिफिसर अप्रेंटिस में न्यूनतम 20 वर्ष की नौकरी होती है। आप चाहें तो अपनी सर्विस पूरी करके जा सकते हैं। अन्यथा आप चाहे तो कुछ और समय यानी 2-3 साल के लिए और सर्विस बढ़ा सकते हैं। हालांकि यह आपके वरिष्ठ अधिकारी पर निर्भर करता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों