
भ्रष्टाचार संबंधी मामलों की निगरानी के लिए ही लोकपाल संबंधी निकाय का गठन किया गया था। बता दें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर लगे भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर्नाटक के लोकायुक्त को सौंपी गई है। बता दें, सिद्धारमैया पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण घोटाले से संबंधित आरोप लगे हैं। ऐसे में यह सवाल आना लाजमी है कि अगर किसी मंत्री पर ऐसे आरोप लगते हैं, तो उसकी जांच करने वाला लोकपाल कौन होता है।
लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 में संघ के लिए लोकपाल और राज्यों के लिए लोकायुक्त की स्थापना का प्रावधान किया गया। यह आयोग बिना किसी संवैधानिक दर्जे के वैधानिक निकाय हैं, जो लोकपाल का कार्य करते हैं और कुछ सार्वजनिक पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों और संबंधित मामलों की जांच करते हैं। लोकपाल बिल 2013 को साल 2014 में पास किया गया था।

लोकपाल भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत गठित विशेष न्यायालय में अभियोग चला सकता है। लोकपाल सेवानिवृत्त न्यायाधीशों या सेवानिवृत्त सिविल सेवकों को न्यायिक अधिकारी नियुक्त करेगा। न्यायिक अधिकारियों की एक पीठ जांच करने के बाद किसी लोक सेवक पर जुर्माना लगा सकती है ।
इसे भी पढ़ें-किस स्थिति में खत्म की जा सकती है किसी की भारतीय नागरिकता? जानें क्या है नियम
जैसा कि ऊपर बताया जा चुका है कि आखिर लोकपाल और लोकायुक्त का कार्य क्या होता है। इसके अलावा अगला सवाल उठता है कि लोकपाल को कैसे चुना जाता है। बता दें, 2013 अधिनियम के अनुसार, लोकपाल में एक अध्यक्ष और अधिकतम आठ सदस्य होंगे, जिनमें से 50 प्रतिशत न्यायिक सदस्य होंगे। इन पदों का चयन उसी प्रकार किया जाता है जिस प्रकार अध्यक्ष का चयन किया जाता है।
इसके लिए सबसे पहले एक खोज समिति आवेदकों की सूची तैयार की जाती है, जिसमें से एक चयन समिति उस सूची में से नाम सुझाया जाता है और राष्ट्रपति इन व्यक्तियों को सदस्य के रूप में नियुक्त करेंगे।
अधिनियम के अनुसार, लोकपाल में कम से कम 50 प्रतिशत सदस्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं से होने चाहिए। लोकपाल अध्यक्ष का वेतन, भत्ते और सेवा शर्तें भारत के मुख्य न्यायाधीश के समान होंगी।
इसे भी पढ़ें-लॉयर, बैरिस्टर और एडवोकेट.. क्या आपको भी लगते हैं एक जैसे? जान लीजिए तीनों का सही और सटीक मतलब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।