
हाल ही में हुई माइक्रोसॉफ्ट सर्वर आउटेज ने दुनिया भर में कई लोगों को प्रभावित किया। जिसकी वजह से सभी डिवाइस में एक नीली डेड स्क्रीन दिखाई दे रही थी। 19 जुलाई को माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी ने दुनिया भर में टेक्नोलॉजी सेक्टर को हिलाकर रख दिया था। इस आउटेज के पीछे क्राउडस्ट्राइक सॉफ्टवेयर के अपडेट को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसकी वजह से दुनियाभर की एविएशन सेक्टर, बैंकिंग सर्विसेज ही ठप नहीं हुई थी, यहां तक की रेल सर्विस भी बाधित हुई थी। आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं।
CrowdStrike is actively working with customers impacted by a defect found in a single content update for Windows hosts. Mac and Linux hosts are not impacted. This is not a security incident or cyberattack. The issue has been identified, isolated and a fix has been deployed. We…
— George Kurtz (@George_Kurtz) July 19, 2024
क्राउडस्ट्राइक एक अमेरिकी कंपनी है, जो साइबर सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है। इसे अक्सर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़ी कंपनियों में से एक माना जाता है। यह कंपनी अलग-अलग प्रकार के साइबर हमलों से बचाने के लिए सॉफ्टवेयर और सेवाएं प्रदान करती है। 19 जुलाई को इस सॉफ्टवेयर में एक अपडेट जारी किया गया था।
क्राउडस्ट्राइक क्लाउड बेस्ड साइबर सिक्योरिटी प्रोवाइड कराती है। साइबर अटैक का पता लगाना। यह कंपनी तकनीकों का इस्तेमाल करके साइबर हमलों का पता लगाती है। जब कोई साइबर अटैक होता है, तो क्राउडस्ट्राइक उस हमले का एनालिसिस करता है और यह पता लगाने की कोशिश करता है कि हैकर कौन था और उसने क्या किया। यह कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्रकार की सुरक्षा सेवाएं प्रदान करती है, जैसे कि एंडपॉइंट सुरक्षा, क्लाउड सुरक्षा और थ्रेट इंटेलिजेंस। यह कंपनी अपने ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के लिए कस्टमाइज्ड समाधान प्रदान करती है।

आज के समय में साइबर हमले बहुत आम हो गए हैं। क्राउडस्ट्राइक जैसी कंपनियां संगठनों को इन हमलों से बचाने में मदद करती हैं। क्राउडस्ट्राइक तकनीकों की मदद करता है, जैसे कि मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर अटैक का पता लगाने और उनसे निपटने के लिए। क्राउडस्ट्राइक को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय कंपनी माना जाता है।
क्राउडस्ट्राइक कंपनी ने यह मान लिया है कि हालिया सर्वर डाउन होने के पीछे उनका सॉफ्टवेयर अपडेट ही जिम्मेदार था। कंपनी ने बताया है कि उन्होंने समस्या की पहचान कर ली गई और जल्द ही एक नया अपडेट जारी कर समस्या का समाधान करेंगे। इस सर्वर डाउन होने से भारत के कई अस्पतालों की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा आई है।
इसे भी पढ़ें: एक्सेल चलाने में ये सिंपल हैक्स आएंगे आपके बहुत काम
अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाले कई सॉफ्टवेयर माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर पर निर्भर होते हैं। ऐसे में सर्वर डाउन होने से मरीजों का इलाज प्रभावित हो सकता है। कई कंपनियों का काम ठप हो गया होगा, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ होगा। सर्वर डाउन होने से डेटा लीक होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी ने न केवल Microsoft 365 Apps को प्रभावित किया, बल्कि कई यूजर्स को ब्लू डेड स्क्रीन एरर का सामना करना पड़ा। यह घटना दुनिया भर में कंपनियों और संगठनों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई। यह एक दिलचस्प सवाल है कि चीन इस समस्या से अप्रभावित क्यों रहा।
इसे भी पढ़ें: ऐसे चुनें अपने डिवाइस के लिए सबसे अच्छा एंटीवायरस
चीन का इंटरनेट बाकी दुनिया से काफी हद तक अलग है। चीन में Great Firewall नामक एक सेंसरशिप सिस्टम है, जो विदेशी वेबसाइटों और सेवाओं तक पहुंच को सीमित करता है। चीन में कई स्थानीय कंपनियां हैं, जो माइक्रोसॉफ्ट के प्रोडक्ट के विकल्प प्रदान करती हैं। जो कई चीनी कंपनियों और संगठनों ने इन स्थानीय विकल्पों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने का सामना न के बराबर करना पड़ा। चीन सरकार अपनी तकनीकी कंपनियों को प्रोत्साहित करती है और उन्हें विदेशी कंपनियों पर कम निर्भर बनाने की कोशिश करती है। इस कारण से भी चीन समस्याओं से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम है।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।