UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में जूनियर एनालिस्ट के पदों पर सिर्फ ये कैंडिडेट कर सकते हैं आवेदन, जानें क्या है अप्लाई करने का सही तरीका?

UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जूनियर एनालिस्ट (फूड) की मुख्य परीक्षा 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार, 15 अप्रैल 2024 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 मई 2024 है। यूपीएसएसएससी (UPSSSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर एनालिस्ट (फूड) मुख्य परीक्षा मे सिर्फ वही कैंडिडेट शामिल हो सकते हैं, जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2023 में शॉर्टलिस्ट हुए होंगे। यानी जिन अभ्यर्थियों ने पीईटी 2023 के एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाकर कट ऑफ पार किए होंगे, केवल वही लोग यूपीएसएसएससी 2024 की ये परीक्षा देने के लिए एलिजिबल होंगे। इसी के साथ आइए इस फॉर्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
जूनियर एनालिस्ट फॉर्म भरने में कितना लगेगा शुल्क (UPSSSC Recruitment 2024 Application Fees)
इस पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फी के तौर पर 25 रुपए का भुगतान करना होगा। आवेदन के बाद पेमेंट के लिए आप डेबिट, क्रेडिट या यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकती हैं।
जूनियर फूड एनालिस्ट के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (UPSSSC Recruitment 2024 Document Details)
यूपीएसएसएससी जूनियर फूड एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, आधिकारिक पहचान पत्र, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी आदि अपलोड करने होंगे। डॉक्यूमेंट अपलोड करते समय ध्यान रखें कि ये सारे निर्धारित प्रारूप यानी बताए गए साइज के अनुसार ही होने चाहिए।
कैसे करें आवेदन (UPSSSC Recruitment 2024 How To Apply)
- जूनियर फूड एनालिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- इसके होम पेज पर दिए गए कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां मांगे गए सभी जरूरी डिटेल को फिल करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कंप्लीट कर लें।
- इसके बाद आवेदन की प्रोसेस शुरू करें।
- यहां पर आपसे जो भी जानकारी मांगी जाएगी सभी को ध्यानपूर्वक भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
- आखिर में फीस जमा करके फाइनल सब्मिट कर दें।(बहुत से लोग नहीं जानते फ्री में महंगा कोर्स करने की यह ट्रिक)
इसे भी पढ़ें- जर्मनी जाकर करनी है पढ़ाई? जानें आएगा कितना खर्च
कैसे होगा सेलेक्शन?
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के अनुसार किया जाएगा। इसके बाद, एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इन सब प्रक्रिया के बाद फाइनल रिजल्ट घोषित किया जाएगा। हालांकि अभी मुख्य एग्जाम की डेट की घोषणा नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें- Free Courses: 12 महीने में सीखना चाहते हैं वेबसाइट बनाना, इस ई-कॉमर्स कोर्स के लिए कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।