
SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने BSF , CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स में कांस्टेबल GD के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/login पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत 25,487 पदों पर उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 1 दिसंबर, 2025 को ओपन कर दी गई थी। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन के इच्छुक हैं, तो इस लेख में हम आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 से जुड़ी जरूरी डिटेल्स जैसे योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और आवेदन शुल्क के बारे में बताने जा रहे हैं।
पोस्ट नाम |
वर्ग | पुरुष | महिला |
| सामान्य | 10198 | 904 | |
| ईडब्ल्यूएस | 2416 | 189 | |
| एसएससी कांस्टेबल जीडी | अन्य पिछड़ा वर्ग | 5329 | 436 |
| अनुसूचित जाति | 3433 | 269 | |
| अनुसूचित जनजाति | 2091 | 222 |

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए ।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा एसएससी अपने नियमों के अनुसार जीडी कांस्टेबल के लिए आयु में छूट प्रदान करता है ।

SSC ने BSF , CISF, ITBP, CRPF, NCB, SSF, असम राइफल्स में कांस्टेबल GD के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैंडिडेट्स को 100 रुपये देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार और सभी महिला उम्मीदवार को 0 रुपये देने होंगे।
वहीं अगर फॉर्म में गलती हो गई है, तो पहली बार करेक्शन के लिए पहली बार के लिए 200 रुपये, दूसरी बार के लिए 500 रुपये देने होंगे। कैंडिडेट्स डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट से पेमेंट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Government Job Option After 12th Pass: 12वीं के बाद महिलाएं किन-किन सरकारी नौकरी की कर सकती हैं तैयारी? यहां जानें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।