UPSC Free Coaching : इस तरीके से कर सकते हैं जामिया में UPSC सिविल सर्विस एग्जाम की फ्री कोचिंग, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

UPSC Free Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी, की तरह से सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों को फ्री में कोचिंग करने का मौका है। रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA), सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग की तरफ से कोचिंग क्लासेस में दाखिला लेने के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। जामिया के फ्री कोचिंग प्रोग्राम के लिए यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करने वाले अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। फ्री कोचिंग करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 18 मार्च को ओपन कर दी जाएंगी। रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 19 मई है। जामिया इस्लामिया द्वारा कराए जाने वाले यूपीएससी फ्री कोचिंग के लिए आप jmice.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा के जरिए सेलेक्ट किए जाएंगे उम्मीदवार (Jamia Millia Islamia RCA Registration 2024-25)

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी सिविल सर्विस की फ्री कोचिंग के उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिल्ली, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, लखनऊ, बेंगलुरू आर मलप्पुरम में कराया जाएगा। एंट्रेंस एग्जाम ऑब्जेक्टिव टाइप पेपर यूपीएससी में जनरल नॉलेज के पेपर जैसा होगा। प्रवेश परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू भाषा में आयोजित कराया जाएगा। (सीबीएसई बोर्ड में निकली नौकरी)
इसे भी पढ़ें- 12वीं के बाद करें ये शॉर्ट टर्म कोर्स, झटपट मिल जाएगी नौकरी
प्रवेश परीक्षा पेपर मार्किंग

जामिया मिलिया की फ्री कोचिंग दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा में दो पेपर कराए जाएंगे। फर्स्ट पेपर और सेकंड पेपर में फर्स्ट पेपर 100 नंबर के ऑप्शन प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में CSAT के प्रश्न भी शामिल होंगे। अगर आपको बता दें कि इस पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। सेकंड पेपर निबंध लेखन कराया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 1 जून को कराया जाएगा। इस परीक्षा का आयोजन तीन घंटे का कराया जाएगा। फर्स्ट पेपर 2 घंटे वहीं सेकंड पेपर एक घंटे का आयोजित कराया जाएगा। (NEET JEE की फ्री कोचिंग)
नोट करें ये जरूरी डेट्स
- प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जून को घोषित किया जाएगा।
- इंटरव्यू डेट- 24 जून से लेकर 7 जून, 2024
- फाइनल रिजल्ट- 12 जुलाई, 2024
- एडमिशन की लास्ट डेट-22 जुलाई, 2024
- रजिस्ट्रेशन कैंडिडेट्स वेटिंग लिस्ट- 25 जुलाई, 2024
- एडमिशन वेटिंग कैंडिडेट्स- 30 जुलाई, 2024
- क्लासेस-31 जुलाई, 2024
इसे भी पढ़ें-UPSC ESIC Nursing Officer 2024: यूपीएससी के तहत नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए ऐसे करें 1930 पदों पर अप्लाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।