UP 10 & 12th Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, प्रयागराज (UPMSP) ने मैट्रिक(10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट अब UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp।edu।in और upresults।nic।in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की थीं। परीक्षा के बाद, परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में हम आपको
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक? (How To Check UP Board 10th & 12th Result 2025?)
- स्टेप 1- यूपी बोर्ड का रिजल्ट आप घर बैठे ऑनलाइन मोड में ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैंया आप जागरण जोश की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
- स्टेप 2- सबसे पहले गूगल सर्च बार में upmsp.edu.in लिख कर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 3- होम पेज पर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4- यहां पर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना है।
- स्टेप 5- सबमिट करते ही आपके स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
नोट- रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा, इसलिए इसे पहले से ही तैयार रखें।
इसे भी पढ़ें-Bihar Board 10th Topper List: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में इस बार किसने किया टॉप? देखें पिछले 5 सालों की लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कम अंक आने पर क्या करें?
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सभी पेपर 100 अंकों के होते हैं। इसमें पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होता है। अगर किसी छात्र को एक या दो विषयों में 33% से कम अंक मिलते हैं, तो वे कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने रिजल्ट में सुधार करवा सकते हैं। इसके अलावा, अगर छात्र को लगता है कि उनके द्वारा परीक्षा में दिए गए जवाब ज्यादातर सही थे और इस हिसाब से उन्हें कम मार्क्स दिए गए हैं, तो वे स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, आपके रिजल्ट में सुधार हो सकता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों