आपके फोन में जरूर होने चाहिए ये 4 सरकारी ऐप, पासपोर्ट से बैकिंग तक सब काम होंगे आसान

Best Government Apps: आज के समय में हर मुश्किल का हल आपके हाथों में है। आपका छोटा-सा स्मार्टफोन अपने आप में काफी कुछ समेटे हुए है। फोन के बिना कोई भी काम करना मुश्किल-सा लगता है। डिजिटल इंडिया अभियान को लेकर सरकार कई बड़े कदम उठा चुकी है। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकार सभी चीजों को डिजिटल बनाना चाहती है। इसी कड़ी में सरकार ने कई ऐसे ऐप्स भी जारी किए हैं, जो नागरिकों के कामों को आसान बनाते हैं।
बैंक से लेकर आधार कार्ड तक से जुड़ी हर समस्या को आप कुछ सरकारी ऐप्स के जरिए घर बैठे फोन से ही मैनेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सरकारी ऐप्स के बारे में जरूर पता होना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सरकारी ऐप्स के बारे में बताएंगे, जो हर किसी के फोन में होने चाहिए? आइए जानें, फोन में कौन-से सरकारी ऐप्स जरूर होने चाहिए?
यह भी देखें- साइलेंट मोड पर फोन रखकर गई हैं भूल तो अपनाएं ये तरीका
UMANG ऐप

UMANG ऐप का पूरा नाम Unified Mobile Application for New-age Governance है। इस ऐप से कई सरकारी काम आसानी से हो सकते हैं। यह अलग-अलग सरकारी सेवाओं का हब है। इस एक ऐप में आपको 100 से ज्यादा सरकारी विभागों की 1000 से ज्यादा सेवाएं प्राप्त हो सकती हैं। यहां आप गैस बुकिंग, पासपोर्ट सेवा, बिजली-पानी बिल का भुगतान, आधार से जुड़ी सेवाएं, EPFO, पैन कार्ड, डिजिलॉकर, ई-हॉस्पिटल सेवाएं जैसी कई तरह की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। खास बात ये है कि यह ऐप हिंदी में भी काम करता है।
AIS ऐप
AIS का फुल फॉर्म Annual Information Statement है। इसे आयकर विभाग ने लॉन्च किया है। यहां आप बहुत ही आसानी से सालाना आय और टैक्स की जानकारी चेक कर सकते हैं। टैक्स रिटर्न (ITR) भरने वाले लोगों के लिए यह ऐप बहुत फायदेमंद है। इस ऐप पर आप बैंक से मिली ब्याज राशि, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां आप निवेश, TDS, TCS, और अन्य वित्तीय लेन-देन की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
RBI रिटेल डायरेक्ट ऐप

यह ऐप भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित किया जाता है। इसके जरिए लोग खुद ही सरकारी बॉन्ड और प्रतिभूतियों (Securities) में निवेश कर सकते हैं। इस ऐप से आम लोगों को भी यह सुविधा मिलती है। इस ऐप के जरिए आप ट्रेजरी बिल, गवर्नमेंट बॉन्ड और सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी निवेश कर सकते हैं।
Post Info ऐप
यह ऐप भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। इस ऐप के जरिए आप स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड लेटर, पार्सल, ई-मनी ऑर्डर वगैरह को ट्रैक कर सकते हैं। इस ऐप पर आपको सुकन्या समृद्धि योजना, आवर्ती जमा, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना वगैरह की जानकारी मिल सकती है।
यह भी देखें- अब सरकारी काम होगा और आसान बस डाउनलोड करें ये App
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।