Gemini Nano Banana के अलावा इन ऐप्स पर भी फ्री में बनाएं अपना 3D अवतार? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How to create 3D avatar from photo: 3D अवतार आजकल सोशल मीडिया, गेमिंग और वर्चुअल दुनिया में एक लोकप्रिय ट्रेंड बन गया है। यह सिर्फ एक डिजिटल रूप नहीं है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को दर्शाने का एक मजेदार तरीका भी है। दुनिया में एआई आने के बाद हम ने केवल अपने कंटेंट को न केवल अलग-अलग ढंग से लिख और समझ पाते हैं बल्कि Gemini जैसे AI मॉडल का इस्तेमाल फोटो, वीडियो बनाने में भी इस्तेमाल करने लगे हैं। वर्तमान समय में हम सभी इन दोनों मॉडल का बहुत तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए OpenAI और गूगल समय-समय इनके फीचर में बदलाव करता रहता है। बीते दिन जेमिनी में एक नया अपडेट हुआ है, जिसकी मदद से आप अपनी तस्वीर को बिना किसी फोटोग्राफी की दुकान गए बिना पैसे खर्च किए केवल एक प्राम्पट देकर अपनी तस्वीर को 3D अवतार दे सकते हैं।
बता दें कि जहां एक तरफ Gemini जैसे AI मॉडल टेक्स्ट और इमेज बनाने में कमाल कर रहे हैं, वहीं 3D अवतार बनाने के लिए कुछ खास ऐप्स और सॉफ्टवेयर हैं जो इस काम के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये ऐप्स आपको अपनी फोटो से को स्कैन करके कुछ ही मिनटों में एक रियलिस्टिक और स्टाइलिश 3D अवतार बनाकर देते हैं।
अगर आपने इसे अभी तक ट्राई नहीं किया है, तो इस लेख में आज हम आपको Gemini nano banana के साथ ही कुछ और बेहतरीन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप फ्री में 3D अवतार बना पाएंगे।
Gemini Nano Banana पर 3D अवतार कैसे बनाएं?
![]()
Gemini में लॉन्च हुए इस फीचर को Flash Image कहा जाता है। आमतौर पर लोग इसे Nano Banana भी कहते हैं। इस AI टूल की खास बात यह है कि यह एक साधारण सी तस्वीर को 3D मॉडल में बदल देता है, जिसे देखने के लोग कंफ्यूज हो जा रहे हैं कि यह सच में है या केवल एक तस्वीर।
इसे भी पढ़ें: कैसे करें WhatsApp पर Meta AI का इस्तेमाल , 1 मिनट में जानिए अपने सवालों के जवाब
- Gemini पर 3D अवतार बनाने के लिए सबसे पहले गूगल के सर्च बार पर क्लिक करें।
- अब यहां पर जाकर ai work ghaus editz टाइप करें।
- इसके बाद जो सबसे पहला लिंक खुलकर आएगा, उस पर क्लिक करें।
- अब नीचे जाकर दिया गया प्रॉम्पट कॉपी करें।
- अगर आप इस स्टेप को स्किप करना चाहते हैं , नीचे लिखा प्रॉम्पट कॉपी करें।
- प्रॉम्पट- Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations
- इसके बाद Gemini पर जाकर अपनी तस्वीर एड कर यह प्रॉम्पट कॉपी करें।
![]()
- इंटर बटन पर क्लिक करने के कुछ ही देर में आपकी स्क्रीन पर आपकी 3D अवतार में फोटो आ जाएगी।
- अब इसे डाउनलोड कर अपनी तस्वीर को डीपी, वॉलपेपर या सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकती हैं।
इन ऐप्स पर भी बना सकते हैं 3D अवतार

अगर आप 3D अवतार बनाना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए ऐप्स और सॉफ्टवेयर का उपयोग करना होगा जो इस काम के लिए ही बनाए गए हैं। इनकी खास बात यह है कि ये टूल आपको 3D अवतार बनाने की सुविधा देते हैं, जो कि अभी जेमिनी की क्षमताओं से बाहर है।
- Ready Player Me- यह एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है। आप अपनी एक सेल्फी अपलोड करके या सीधे अपने वेबकैम का उपयोग करके एक 3D अवतार बना सकते हैं।
- Zepeto- यह एक मोबाइल ऐप है जहां आप अपना खुद का 3D अवतार बना सकते हैं, उसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं और दोस्तों के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं।
- Avaturn- यह भी एक शानदार टूल है जो आपको बहुत ही कम समय में रियलिस्टिक 3D अवतार बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- ChatGPT, Gemini या किसी और AI टूल का करते हैं इस्तेमाल, तो भूलकर भी टाइप ना करें ये 5 सवाल, झेलना पड़ेगा नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- herzindagi
- 3D अवतार बनाने के बाद क्या इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं?
- जी हां, 3D अवतार बनाने के बाद आप इसे सामान्य तस्वीर की तरह इंटरनेट पर शेयर कर सकते हैं।
- 3D अवतार बनाने के लिए किस प्रॉम्पट का इस्तेमाल करें?
- 3D अवतार बनाने के लिए इस प्रॉम्पट Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, in a realistic style, in a real environment. The figurine is placed on a computer desk. The figurine has a round transparent acrylic base, with no text on the base. The content on the computer screen is a 3D modeling process of this figurine. Next to the computer screen is a toy packaging box, designed in a style reminiscent of high-quality collectible figures, printed with original artwork. The packaging features two-dimensional flat illustrations को डालें।
- 3डी अवतार को क्या वीडियो में कंवर्ट कर सकते हैं
- हां, 3डी अवतार को आप वीडियो में कंवर्ट कर सकते हैं। इसके लिए जेमिनि के Veo टूल का इस्तेमाल करना होगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।