herzindagi
image

Instagram पर नया 3D AI स्टोरी फीचर कोलाज कैसे बनाएं? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Instagram के कटआउट फीचर की खासियत यह है कि अब आप अपनी कई फोटो का एक साथ कटआउट बना सकती हैं। इसमें गाना लगाने का भी फीचर दिया गया है।
Editorial
Updated:- 2025-10-24, 13:08 IST

Instagram ने हाल ही में एक नया स्टोरी कोलाज फीचर लाइव किया है। इस फीचर की खासियत यह है कि अब आपको फोटो एडिटिंग पर मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। इसमें आप एक साथ 20 फोटो का कोलाज बनाकर शेयर कर सकती हैं। इस फीचर की खासियत यह है कि इसमें आपकी फोटोज 3D पोज में लगने वाली है। इंस्टाग्राम इसमें आपकी फोटो का कटआउट भी खुद ही बना लेता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंस्टाग्राम के इस नए फीचर से फोटो कैसे बना सकती हैं, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

इंस्टाग्राम पर कटआउट स्टोरी फीचर कैसे बनाएं? (Instagram Cutout 3D AI Story Feature)

  • इसके लिए सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम खोलना होगा। अगर पासवर्ड सेव है, तो आपके क्लिक करते ही इंस्टाग्राम एप खुल जाएगी।
  • अब आप जहां स्टोरी लगाती हैं उस फीचर पर जाएं।
  • ऊपर आपको लेफ्ट साइड में Your Story + के साइन पर क्लिक करना है।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको ऊपर 3 ऑप्शन नजर आएंगे। Templates, Music और कोलाज।
  • पहले आपको कोलाज के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • कोलाज के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने फोटो गैलरी खुल जाएगी।
  • नीचे आपको 20 फोटो सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।

how to use instagram new 3d ai story feature cutout image creation tool1

  • अब आप जिन भी फोटो से कटआउट कोलाज बनाना चाहती हैं, उसपर क्लिक करें।
  • आप अपने हिसाब से कितनी भी फोटो सिलेक्ट कर सकती हैं।
  • कोलाज आप 5 से 10 फोटो के साथ भी बना सकती हैं।
  • फोटो बन जाने के बाद Next के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Next के ऑप्शन पर क्लिक करते ही फोटो क्रिएट होने लगेगी।
  • इस तरह आपका कटआउट कोलाज बन कर तैयार हो गया है।
  • अब आप इस कोलाज पर आप अपनी पसंद का गाना और टेक्सट भी लगा सकती हैं।
  • कोलाज तैयार होने के बाद आप इसे डाउनलोड भी कर सकती हैं।
  • डाउनलोड करने के बाद आप इसे फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस में भी लगा सकती हैं।
  • इसके अलावा आप इसे इंस्टाग्राम रील पर डाल सकती हैं।इंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको नई-नई चीजें करते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्या 10 हजार व्यूज आने पर पैसे देता है इंस्टाग्राम? जान लें ऑनलाइन इनकम का सही प्रोसेस

 

how to use instagram new 3d ai story feature cutout image creation toolsdf

क्या हर फोन में बन जाएगा 3D कटआउट कोलाज?

अभी तक कोलाज के रिव्यू के हिसाब से देखा जा रहा है कि कटआउट कोलाज आप आईफोन में अच्छे से बना पाएंगे। एंड्रायड यूजर्स के लिए कटआउट सही नहीं बन पा रही है। अभी यह फीचर एपल यूजर्स के लिए ही बेस्ट माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- बड़ा से बड़ा इंफ्लूएंसर भी नहीं बताएगा आपको इंस्टाग्राम रील्स को HD रखने का असली राज, ये सेटिंग्स आप भी कर लें अपने फोन में

आप इन आसान तरीकों से घर पर ही घाट तैयार कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।