सरकारी नौकरी करने का सपना हर एक युवा देखता है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की ग्रुप बी भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन द्वारा बैंक के पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके अंतर्गत आरबीआई में ग्रेड बी जनरल(DR), DEPR और DSIM पर भर्तियां की जाएगी। रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आप एमएसटीसी पोर्टल https://www.mstcecommerce.com/RBI पर जाकर चेक कर सकते हैं।
क्या है आरबीआई में नौकरी करने की योग्यता
- ग्रेड बी ऑफिसर जनरल के पद पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन या 55 फीसद अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- ग्रेड बी ऑफिसर डीईपीआर के पद पर रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स को इकोनॉमिक्स/फाइनेंस में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए।
- ग्रेड बी ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को स्टैटिक्स/मैथमेटिकल स्टैटिक्स/मैथमेटिकल इकोनॉमिक्स/इकोनॉमेट्रिक्स/स्टैटिक्स एंड इन्फॉमेटिक्स विषय में 55 फीसद अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।
भारतीय रिजर्व बैंक के पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा
RBI ग्रेड बी पात्रता मानदंड 2024 में आयु सीमा मानदंड के अनुसार 21 से 30 वर्ष की आयु के उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के योग्य माने जाएंगे। बता दें कि अनुसूचित जाति (एससी),अनुसूचित जनजाति(एसटी), भूत पूर्व सैनिक, और पूर्व बैंक कर्मचारी के लिए ऐज लिमिट 35 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा अन्य पिछड़ी जाति(ओबीसी) के कैंडिडेट के लिए 33 वर्ष,ओबीसी (दिव्यांग) के लिए 43 वर्ष, दिव्यांगजन(सामान्य/ईडब्ल्यूएस)के लिए 40 वर्ष और दिव्यांग (एससी/एसटी) के उम्मीदवार के लिए 45 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। हालांकि, RBI ग्रेड बी पात्रता मानदंड 2024 में आयु छूट भी दी गई है।
जानिए क्या है प्री एग्जाम पैटर्न
- आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाती है और इसमें चार पार्ट होते हैं।
- परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए परीक्षार्थियों को 120 मिनट का समय मिलेगा।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए माइनस मार्किंग के रूप में 1/4 अंक कट किए जाएंगे।
आरबीआई ग्रेड बी चरण 2 परीक्षा पैटर्न
- आरबीआई ग्रेड बी मुख्य परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है।
- आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी ग्रेड बी (डीआर)- जनरल के लिए मुख्य (चरण-II) परीक्षा में तीन पेपर होते हैं, पेपर-I, पेपर-II और पेपर-III।
- प्रत्येक पारी के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिनमें कार्यक्रम और विवरण दर्शाया जाएगा।
- केवल वे अभ्यर्थी जो चरण-I में अर्हता प्राप्त करेंगे और बोर्ड द्वारा निर्धारित कटऑफ को पूरा करेंगे, वे ही चरण II की ऑनलाइन परीक्षा देने के पात्र होंगे।
- चरण-II परीक्षा पालियों में आयोजित की जाएगी और अभ्यर्थियों को सभी निर्धारित पालियों में उपस्थित होना होगा।
इसे भी पढ़ें- जेआरएफ और एसआरएफ में क्या अंतर है? जानिए क्वालीफाई करने के बाद कितनी मिलती है फेलोशिप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों