Rajasthan RSMSSB 2024: समाज कल्याण विभाग के विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 12वीं पास अभ्यर्थी भी कर सकते हैं आवेदन, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

Rajasthan RSMSSB 2024: समाज कल्याण विभाग में नौकरी करने की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। RSMSSB के इस भर्ती में कुल 447 सीटें हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 मार्च है। अभ्यर्थी आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी इसके आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आगे बताए गए जरूरी बातों को जान लें।आइए इस फॉर्म से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में बताते हैं।
RSMSSB 2024 में फॉर्म भरने के लिए शुल्क
इस फॉर्म को भरने के लिए /ओबीसी/ईबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 600 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/ओबीसी/ईबीसी/पीडब्ल्यूडी वाले कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के लिए 400 रुपये देना होगा।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
समाज कल्याण विभाग में भर्तियों के लिए आई नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन के लिए कुल 447 पद हैं। इसमें हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के लिए 112 सीटें और हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II के लिए 335 पद हैं। अधिक जानकारी के लिए आप यहां (Rajasthan RSMSSB Recruitment 2024 Notification)पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।
RSMSSB में कैसे करें आवेदन ?(Rajasthan RSMSSB Recruitment 2024 How To Apply)
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के लिए जो भी उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 12वीं में पास होना अनिवार्य है। इसके साथ कंप्यूटर का सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है। वहीं, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II के उम्मीदवारों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री अवश्य होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए यहां मौजूद लिंक rsmssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक कर सकते हैं। यहां से आप राजस्थान के समाज कल्याण विभाग में आई वैकेंसी का फॉर्म भर सकती हैं।(साइंस की फील्ड में ये 5 कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स हो सकते हैं मालामाल)
इसे भी पढ़ें- टॉप कॉलेज से एलएलबी करने के लिए देखें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
आवेदन करने की आयु सीमा
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। वहीं, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड II के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
इसे भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड करा सकता है ओपन बुक एग्जाम? जानिए क्या हैं अपडेट्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।