केंद्रीय विद्यालय में बच्चों के एडमिशन के लिए सेशन 2025-26 का फॉर्म ऑनलाइन आ चुका है। शुक्रवार, 7 मार्च से केवीएस एडमिशन फॉर्म भरने की शुरुआत हो चुकी है। इसकी जानकारी आपको केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर मिल जाएगी। अगर आप अपने बच्चों का दाखिला केवी में कराना चाहते हैं, तो पहले जान लें किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
केन्द्रीय विद्यालय गुणवत्ता शिक्षा, किफायती फीस और अनुशासन के लिए बेहद मशहूर है। यही वजह है कि यहां एडमिशन पाना लगभग हर माता-पिता की पहली पसंद होती है। ऐसे में, अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन केन्द्रीय विद्यालय में कराना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको यहां की आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और पात्रता के बारे में पूरी जानकारी अवश्य होनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए हम आपको केवी में एडमिशन कराने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (KVS Admission Process Step by Step Guide)
- हर साल फरवरी-मार्च के आसपास आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है।
- ऑफिशियल वेबसाइट (https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/) पर जाकर आपको आवेदन करना होता है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको न्यू रजिस्ट्रेशन पर जाकर पंजीकरण करके लॉगिन आईडी प्राप्त करना होता है।
- इसके बाद, आप एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, जिसमें बच्चे की जानकारी, माता-पिता का विवरण, पता और अन्य जानकारी देनी होती है।
- आखिर में मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके फार्म सबमिट कर देना होता है।
- ऐप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद, आप इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। यह भविष्य में काम आ सकता है।
लॉटरी सिस्टम से भी मिलता है केवी में एडमिशन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कक्षा 1 में एडमिशन लॉटरी सिस्टम के जरिए भी होता है, यानी यदि अधिक आवेदन आते हैं तो ड्रॉ के माध्यम से सीटें आवंटित की जाती हैं। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के इच्चुक लोगों से kvsangathan ने कुछ अन्य जरूरी नियम और शर्तें भी साझा की हैं। इसके अनुसार आपके द्वारा गलत जानकारी या फर्जी प्रमाण पत्र देने पर प्रवेश तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और कोई अपील स्वीकार नहीं की जाएगी। केवी कक्षा 1 के लिए पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा। अगर एक ही स्कूल में एक ही बच्चे के लिए एक से ज्यादा फॉर्म भरे जाते हैं, तो अंतिम आवेदन ही मान्य होगा।
इसे भी पढ़ें-12वीं के बाद करें ये 5 डिप्लोमा कोर्सेज, मिल सकती है अच्छी सैलरी वाली नौकरी
केवीएस एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स लिस्ट (KVS Admission Process Documents)
अगर बच्चे का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां बताए गए दस्तावेज तैयार रखने होंगे। ये लिस्ट KVS द्वारा जारी ऑफिशियल बुलेटिन से ली गई है-
- आयु/ जन्म प्रमाण पत्र
- आरक्षित श्रेणियों के लिए प्रमाण पत्र
- माता-पिता का नौकरी प्रमाण पत्र (अगर सरकारी कर्मचारी हैं)
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य कक्षाओं के लिए-
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- ट्रांसफर सर्टिफिकेट (जरूरत के अनुसार)
- एड्रेस प्रूफ
किन छात्रों को मिलता है प्रवेश?
- केन्द्रीय विद्यालय मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों (विशेषकर रक्षा कर्मियों, केंद्र सरकार और PSU कर्मचारियों) के बच्चों के लिए बनाए गए हैं, लेकिन कुछ सीटें आम जनता के लिए भी उपलब्ध होती हैं।
- केंद्र सरकार के कर्मचारी (ट्रांसफर योग्य) के बच्चों को प्राथमिकता।
- राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को दूसरी प्राथमिकता।
- PSU और स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों के बच्चों को तीसरी प्राथमिकता।
- प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों या आम नागरिकों के बच्चों को अंतिम प्राथमिकता।
इसे भी पढ़ें-12वीं पास करने के बाद एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर बना सकती हैं मेडिकल फील्ड में करियर, यहां जानें डिटेल्स और कॉलेज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों