12वीं पास करने के बाद एक साल का डिप्लोमा कोर्स कर बना सकती हैं मेडिकल फील्ड में करियर, यहां जानें डिटेल्स और कॉलेज

12वीं पास करने के लिए अधिकतर छात्र ग्रेजुएशन के साथ सरकारी नौकरी तो वहीं कुछ स्टूडेंट नीट परीक्षा की तैयारी में लग जाते हैं। हालांकि साइंस स्ट्रीम से पास ज्यादातर युवा डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं और नीट परीक्षा में शामिल है। लेकिन यह परीक्षा आम एग्जाम से कठिन होती है। ऐसे में कई बार स्टूडेंट्स का एमबीबीएस करने का सपना टूट जाता है। लेकिन आपको बता दें, कि आप एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स करके डॉक्टरी के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको उन कोर्सेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 12वीं पास करने के तुरंत बाद कर सकते हैं।
12वीं पास के बाद कर सकते हैं ये कोर्स

जैसा कि हम सभी को पता है कि मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षा पास करनी पड़ती है। अगर इसमें कम नंबर या फेल हो जाते हैं, तो एडमिशन नहीं मिलता है। अगर आपने परीक्षा पास कर एमबीबीएस या आपको जो कोर्स करना है उसमें दाखिला ले लिया, तो इसके बाद एक अच्छा समय कोर्स को देना पड़ता है। ऐसे में अगर आप कम समय में इस फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप 12वीं पढ़ाई के बाद डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स की अवधि 1 वर्ष की होती है।
इसे भी पढ़ें- Medical Courses: MBBS करने के बाद मास्टर्स करने का कर रही हैं प्लान, यहां जानें डीएम और एमडी में क्या है अंतर?
12वीं पास छात्र कर सकते हैं ये डिप्लोमा कोर्स
- डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन फार्मेसी
- डिप्लोमा इन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी
- डिप्लोमा इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट
- डिप्लोमा इन क्लिनिकल रिसर्च
- डिप्लोमा इन मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन ऑप्थेल्मिक टेक्नोलॉजी
- डिप्लोमा इन फिजियोथेरेपी
- डिप्लोमा इन रेडियोग्राफी
- डिप्लोमा इन ऑडियोलॉजी
12वीं पास छात्र कर सकते हैं ये सर्टिफिकेट कोर्स

- सर्टिफिकेट इन मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन
- सर्टिफिकेट इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट
- सर्टिफिकेट इन क्लिनिकल रिसर्च कोऑर्डिनेशन
- सर्टिफिकेट इन मेडिकल बिलिंग एंड कोडिंग
- सर्टिफिकेट इन फार्मेसी असिस्टेंट
इन कॉलेज से कर सकते हैं ये कोर्स
बिना नीट परीक्षा के आप डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नीचे बताए गए कॉलेज से कर सकते हैं।
- क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
- मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल
- महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
- SDM कॉलेज
- एसआरएम मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, त्रिचुरापल्ली
- आर्मी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली
- जीएस मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च, उत्तर प्रदेश
- शारदा विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
इसे भी पढ़ें- 10वीं के बाद आप भी बना सकती हैं इन मेडिकल कोर्सेस में अपना करियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।