Arattai पर केवल वॉट्सऐप चैट ही नहीं अब ग्रुप मैसेज भी कर सकती हैं ट्रांसफर, जानें क्या है प्रोसेस

How To Transfer Whatsapp Group On Arattai: मैसेजिंग ऐप Arattai के आने के बाद पर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड किया था। इसके बाद काफी लोगों ने वॉट्सऐप छोड़कर इस ऐप पर स्विच किया है। इसमें वॉट्सऐप की तरह कई सुविधाएं भी मिलती हैं। बीते कुछ दिन पहले ZOHO के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने ट्वीट के जरिए बताया था कि ऐप से जल्द ही यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। बता दें कि कुछ ही दिनों में Arattai पर end to end encryption में मिलने वाला है। अगर आप भी वॉट्सऐप छोड़कर Arattai पर स्विच करना चाहते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको न केवल अकाउंट बनाना बल्कि ग्रुप चैट कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं इसके बारे में भी बताने जा रहे हैं। नीचे देखिए पूरा प्रोसेस-
Arattai पर कैसे ट्रांसफर करें वॉट्सऐप ग्रुप और चैट्स?
भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai ने WhatsApp से चैट ट्रांसफर करने की सुविधा को और भी आसान बना दिया है। अब इस पर आप न केवल इंडिविजुअल चैट्स बल्कि अपने पूरे WhatsApp ग्रुप मैसेज को भी ट्रांसफर कर सकते हैं। यह उन यूजर्स के लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा, जो दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के साथ ही पुरानी जरूरी चैट्स सेफ रखना नहीं चाहते। नीचे देखें प्रोसेस-
- वॉट्सऐप ग्रुप और मैसेज को ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करके ग्रुप पर क्लिक करें।
- इसके बाद सबसे ऊपर राइट साइड पर दिख रहे थ्री डॉट आइकन पर क्लिक करें।
- फिर More ऑप्शन पर टैप क्लिक करें।
- इसके बाद export के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- ऐसा करने के बाद आपके सामने कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जिसमें से एक Arattai भी होगा। इस पर क्लिक कर दें।
- अगर आपको ऑप्शन न दिखे तो More पर क्लिक करें।
- इसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप अरट्टई पर ट्रांसफर हो जाएगा और वहां ग्रुप और मैसेज दिखने लगेगा।
- इस तरह आप अपने व्हाट्सऐप ग्रुप को पूरी तरह से अरट्टई पर ट्रांसफर कर पाएंगे।
A common question I get is: “How do I move my WhatsApp group to Arattai?”
— Raju Vegesna (@rajuv) October 15, 2025
Here’s a quick video showing how to import your WhatsApp groups into Arattai (on Android). pic.twitter.com/9iSVkb2k4o
इसे भी पढ़ें- अब नए फोन में Whatsapp Data ट्रांसफर करना आसान, QR Code से ही हो जाएगा आपका काम
Arattai पर अकाउंट कैसे क्रिएट करें?
अगर आपने अभी तक अरट्टई पर स्विच नहीं किया है, तो आप नीचे बताए गए प्रोसेस से कुछ ही मिनटों में अपने मैसेज और अकाउंट को स्विच कर सकते हैं। देखें कैसे-
- सबसे पहले अपने फोन में Arattai ऐप इंस्टॉल करें।
- अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले ऐप को Open करें।
- पहली बार ऐप खोलने पर,जरूरी परमिशन जैसे कॉन्टैक्ट्स और स्टोरेज एक्सेस मांगेगा।
- परमिशन को Allow करना होगा ताकि दोस्तों की लिस्ट सिंक कर सके।
- इसके बाद Agree and Continue या इसी तरह के विकल्प पर क्लिक करें।
- फिर इस पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- यहां पर वह मोबाइल नंबर डालें जिसका उपयोग आप Arattai अकाउंट बनाने के लिए करना चाहते हैं।
- नंबर दर्ज करने के बाद Send OTP या Next पर टैप करें।
- OTP वेरिफाई होने के बाद, ऐप पर प्रोफाइल जानकारी टाइप करना होगा।
- इसके बाद प्रोफाइल फोटो सिलेक्ट पर सेट करें।
- इस प्रोसेस के बाद आका Arattai अकाउंट तैयार है।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp छोड़ Arattai पर करना चाहती हैं स्विच? जानिए कैसे मिनटों में चैट्स को करें ट्रांसफर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।