अब नए फोन में Whatsapp Data ट्रांसफर करना आसान, QR Code से ही हो जाएगा आपका काम

WhatsApp Tips: व्हाट्सएप एक लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, जो दुनिया भर के लोगों के साथ मुफ्त में चैटिंग करने की सुविधा देता है। आज इसका क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग एक पल भी इससे दूर नहीं होना चाहते हैं। यही नहीं, लोग अपने खास लोगों के साथ किए चैट को भी हमेशा बचाकर रखना चाहते हैं। पर, इसमें समस्या तब आती है जब कोई नया फोन खरीदते हैं। लोगों के मन में चल रहा होता है कि अब नए फोन में व्हाट्सएप डाउनलोड करेंगे तो कहीं उनके सारे डिटेल्स और चैट डिलीट तो नहीं हो जाएंगे। लेकिन, ये दिक्कत उन लोगों को होती है जिनके पास व्हाट्सएप डेटा ट्रांसफर करने की सटीक जानकारी नहीं होती है। आपको बता दें, इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब, व्हाट्सएप डेटा को ट्रांसफर करना मेटा ने बहुत आसान बना दिया है। इसके लिए आपको विशेष बैकअप की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कैसे...
क्यूआर कोड से WhatsApp डेटा कैसे करें ट्रांसफर?

- सबसे पहले अपने पुराने फोन के व्हाट्सएप एप को अपडेट करें।
- इसके बाद, व्हाट्सएप को ओपन करके इसकी सेटिंग में जाएं।
- यहां आपको चैट में जाकर Transfer Chats के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब, Start पर क्लिक करें और Nearby Wi-Fi व लोकेशन के लिए परमिशन दें।
- यहां आपको क्यूआर कोड दिखेगा, जिसे नए फोन में स्कैन करना है।(वॉट्सएप फीचर)
- फोन में क्यूआर कोड स्कैन होते ही व्हाट्सएप डेटा ट्रांसफर हो जाएंगे।
- अब आप अपने नए फोन में भी बिल्कुल वैसे ही व्हाट्सएप यूज कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर iOS यूजर्स ऐसे बना सकते हैं अपना चैनल
QR Code से व्हाट्सएप डेटा ट्रांसफर करने के फायदे

व्हाट्सएप चैट को नए फोन में वापस पाने के लिए पहले बैकअप लेने होते थे। लेकिन, अब मेटा ने डेटा ट्रांसफर के तरीके को काफी आसान बना दिया है। यह पुराने तरीकों से कहीं ज्यादा फास्ट भी है। क्यूआर कोड से डेटा ट्रांसफर करने के दौरान त्रुटियों की संभावना कम रहती है। यह डेटा ट्रांसफर बिल्कुल सुरक्षित है। इसकी मदद से आप पूरी व्हाट्सएप हिस्ट्री को मिनटों में ट्रांसफर कर सकते हैं। पर, इसके लिए ध्यान रखें कि व्हाट्सअप का अपडेटेड वर्जन ही आपके पुराने फोन में होना चाहिए।( व्हाट्सएप के इन कूल फीचर्स के बारे में कितना जानती हैं आप)
इसे भी पढ़ें- Whatsapp पर अपना स्टिकर भी बना सकती हैं आप, जानिए कैसे?
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Jagran, Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।