Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

आपकी आवाज या चेहरे का भी YouTube Video में हो रहा है इस्तेमाल? जानिए रिपोर्ट करने का तरीका

अगर कोई यूजर्स आपकी आवाज या चेहरे का इस्तेमाल करके यूट्यूब पर वीडियो बना रहा है, तो इस तरह के फेक कंटेंट को आप रिपोर्ट कर सकते हैं। आइए इसके लिए हम आपको पूरी प्रक्रिया बताते हैं।
Updated:- 2024-06-27, 18:05 IST
image

यूट्यूब अक्सर यूजर्स की सिक्योरिटी के मकसद से अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव शामिल करता रहता है। वीडियो स्ट्रीमिंग का यह प्लेटफॉर्म अब यूजर्स को एआई जनरेटेड कंटेंट को रिपोर्ट करने की सुविधा देने वाला है। उदाहरण के लिए अगर कोई अपना कंटेंट तैयार करने के लिए आपकी आवाज या चेहरे का एआई की मदद से इस्तेमाल कर रहा है, तो आप इसके लिए यूट्यूब को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसी के साथ आइए जानते हैं कि यूट्यूब की ये नई सुविधा क्या है और यह कैसे काम करती है।

यूजर्स के लिए यूट्यूब का खास फीचर

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के हर क्षेत्र में लगातार बढ़ने से यह आम जिंदगियों में भी दखल दे रहा है। इसी को देखते हुए यूट्यूब की ओर से एक नए फीचर की पेशकश की जा रही है। इसकी मदद से यूजर्स की प्राइवेसी को एक अतिरिक्त सिक्योरिटी लेयर मिलेगी। इस खास फीचर की मदद से यूजर्स उस कंटेंट को रिपोर्ट करने में सक्षम होंगे और अगर कोई उनकी आवाज या फेस से अपना एक नया कंटेंट जेनरेट कर रहा है, उस पर लगाम लगाने में भी मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें- Youtube Videos Viral करने के लिए आजमाएं ये टिप्स, मिनटों में बढ़ा सकता है व्यूज

यूट्यूब से कैसे रिमूव होगा कंटेंट?

what happens when a youtube video is reported

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूजर्स द्वारा की गई यह रिपोर्ट या शिकायत पूरी तरह से गोपनीय रहती है। यूट्यूब वीडियो को रिपोर्ट करने के लिए एक फॉर्म भरना होता है। इस तरह कंटेंट को रिपोर्ट करने के बाद यूट्यूब की टीम द्वारा उसे अच्छी तरह परख कर रिव्यू किया जाता है। जांच में अगर रिपोर्ट वैध पाई जाती है, तो प्लेटफार्म से कंटेंट को रिमूव कर दिया जाता है। बता दें कि रिपोर्ट को कई मापदंडों के आधार पर मैन्युअली रिव्यू किया जाता है।

इसे भी पढ़ें- YouTube चैनल की अच्छी ग्रोथ के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, हफ्ते भर में दिखेगा असर

यूट्यूब वीडियो रिपोर्ट करने के फायदे

यूट्यूब के खास फीचर की मदद से आपको अपनी फेक वीडियो के लिए रिपोर्ट करने की सुविधा दी जाएगी। इसके जरिए यूजर्स ऐसे किसी भी चैनल को आसानी से रिपोर्ट कर पाएंगे, जिन पर उन्हें लगता है कि उनकी वॉइस या फेस का इस्तेमाल किया गया है। दरअसल, एआई के विस्तार होने से डीपफेक की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है। ऐसे में, यूट्यूब यूजर्स को शिकायत करने का मौका दे रहा है, ताकि वे AI-जनरेटेड कंटेंट को रिपोर्ट कर सकें।

इसे भी पढ़ें- Blogging और Youtube से कैसे कर सकते हैं घर बैठे कमाई, यहां देखें ईजी टिप्स

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।