How to disable Autopay on PhonePe Google pay

बिना पिन डाले कट रहे हैं अकाउंट से पैसे, कहीं Autopay तो नहीं है वजह? गूगल पे और फोन पे से ऐसे करें बंद

How to disable Autopay on PhonePe Or Google pay: डिजिटल दौर में UPI के जरिए भुगतान करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन कई बार यह सुविधा परेशानी का सबब भी बन जाती है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके बैंक खाते से बिना किसी पिन या ओटीपी के अपने आप पैसे कट रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह Autopay फीचर हो सकता है। नीचे लेख में जानिए इसे डीएक्टिवेट करने का आसान तरीका क्या है
Editorial
Updated:- 2025-12-26, 14:56 IST

How to cancel Autopay Service: डिजिटल दुनिया में न केवल हम ऑफिशियल काम के लिए इंटरनेट बल्कि पेमेंट के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन एप जैसे फोन पे, गूगल पे और पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं। लोगों के काम को आसान बनाने के लिए इन ऐप में Autopay की सुविधा दी गई है। इसके तहत बिना यूजर के परमिशन या पिन डालें समय पर पेमेंट ऑटोमेटिक कट जाता है, लेकिन कई बार यह सुविधा व्यक्ति के लिए परेशान का कारण बन जाती है। खासकर तब जब उसे न पता हो कि ऑटो पे सर्विस उसके सब्सक्राइब किए गए पेमेंट चैनल के लिए एक्टिव है।

बता दें कि यह फीचर नेटफ्लिक्स, स्पॉटिफाई या बिजली बिल जैसे सब्सक्रिप्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जहां एक बार अनुमति देने के बाद हर महीने तय तारीख पर पैसे अपने आप कट जाते हैं। अगर आप भी इस बिना परमिशन के पेमेंट कटने से परेशान हैं, तो Google Pay और PhonePe की सेटिंग पर जाकर इसे बंद कर सकती हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Autopay बंद करने का आसान तरीका-

गूगल पे पर कैसे बंद करें Autopay? (How to cancel Autopay on Google Pay)

How to cancel autopay service from google pay

  • अगर आपके गूगल पे पर ऑटो पे सर्विस एक्टिवेट है, तो इसे बंद करने के लिए Profile Picture के राइट साइट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Autopay पर जाकर क्लिक करें।
  • फिर Live टैब पर जाएं और उस पेंमेंट को चुनें जिसे आप बंद करना चाहते हैं।
  • इसके बाद Cancel autopay या Pause autopay पर क्लिक करें।
  • फिर UPI PIN डालकर कंफर्म करें।
  • इस प्रोसेस के बाद  Autopay सर्विस बंद हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- क्या UPI पेमेंट गई है अटक? घबराएं नहीं ऐसे करें शिकायत, इतने घंटों में मिल सकता है पैसा वापस

PhonePe पर कैसे बंद करें Autopay? (How to cancel Autopay on PhonePe)

How to cancel Autopay on PhonePe

  • अगर आप PhonePe का इस्तेमाल करते हैं, तो इस ऐप खोलें।
  • इसके बाद  Profile Picture के ऊपर बाएं ओर दिख रहे थ्री डॉट पर टैप करें।
  • फिर पेमेंट मैनेजमेंट या सीधे 'ऑटोपे' ऑप्शन पर जाएं।
  •  Autopay पर टैप करें और फिर "यूपीआई मैंडेट्स" पर टैप करें।
  • वह बिल चुनें जिसे आप रद्द करना चाहते हैं।
  • मैंडेट रद्द करें या ऑटोपे डीएक्टिवेट करें पर टैप करें।
  • इसके बाद अपना यूपीआई पिन दर्ज करें और पुष्टि करें।

इसे भी पढ़ें- 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये UPI के 5 नियम...Paytm, GPay और PhonePe यूजर्स रखें खास ध्यान! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-shutterstock





यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।