World Pneumonia Day 2026: निमोनिया में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? यहां जानें एक्सपर्ट की राय

सर्दी और प्रदूषण में निमोनिया के मरीज अक्सर बढ़ते हैं। जानें डॉक्टर के अनुसार निमोनिया में क्या खाना चाहिए, क्या नहीं और कौन सी डाइट रिकवरी को तेज करती है।
Updated:- 2026-11-12, 09:50 IST
world pneumonia day 2026 diet

World Pneumonia Day 2026 Diet: आज देशभर में वर्ल्ड निमोनिया डे मनाया जा रहा है। सर्दी बढ़ते ही प्रदूषण भी बढ़ गया है और इसके साथ ही अस्पतालों में चेस्ट इन्फेक्शन के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। इनमें सबसे आम बीमारी निमोनिया है, जिसमें फेफड़ों की एयर सैक्स में सूजन आ जाती है।

निमोनिया के इलाज में दवा सबसे जरूरी है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि मरीज क्या खा रहा है, इसका सीधा असर उसकी रिकवरी की स्पीड पर पड़ता है। इन्फेक्शन से लड़ते हुए शरीर की एनर्जी और पोषक तत्व तेजी से खर्च हो जाते हैं, जबकि भूख कम हो जाती है। ऐसे में सही डाइट ताकत वापस लाती है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और बेड रेस्ट से होने वाले मसल लॉस को रोकती है।

निमोनिया होने पर क्या खाएं?

अगर आप या आपके परिवार वालों में से किसी को भी निमोनिया हो गया है, तो डाइट पर जरूर ध्यान दें। आइए जानते हैं कि क्या खाना चाहिए?

1. सबसे पहले प्रोटीन पर ध्यान दें

प्रोटीन शरीर का रिपेयर मटीरियल होता है। यह टिश्यू को ठीक करता है और इन्फेक्शन से लड़ने वाली एंटीबॉडीज बनाता है। निमोनिया में ये चीजें खाएं- अंडा, मछली, चिकन, दाल, पनीर, दही और सोया।

आकाश हेल्थकेयर में रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट एंड एचओडी डॉ. अक्षय बुधराजा_ कहते हैं, 'रिकवरी एक एक्टिव प्रोसेस है और शरीर को इसके लिए कच्चा माल चाहिए। हर मील में पर्याप्त प्रोटीन, नरम और आसानी से पचने वाले रूप में, मरीज को जल्दी ताकत वापस दिलाने में मदद करता है।'

pneumonia

image credit-pinterest (katherine hodgins)

2. फल, सब्जियां और विटामिन हैं जरूरी

वीएनए हॉस्पिटल के डॉ. विनीत कहते हैं, 'प्लेट में रंग होना एक अच्छा नियम है। फलों और सब्जियों का मिक्स शरीर को कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट देता है जो रिकवरी में मदद करते हैं।'

  • विटामिन सी के लिए: संतरा, अमरूद, कीवी, पालक, ब्रोकली
  • जिंक और विटामिन ई के लिए: नट्स, सीड्स, होल ग्रेन
  • सूजन कम करने के लिए: हल्दी, लहसुन, अदरक
  • ओमेगा-3 फैट के लिए: मछली, अखरोट, अलसी - यह फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

3. पानी और लिक्विड उतना ही जरूरी है

डॉ. विनीत कहते हैं कि पुरुष अक्सर लक्षणों को नजरअंदाज कर जल्दी रूटीन पर लौट जाते हैं। 'आराम और पोषण साथ-साथ चलते हैं। खाना छोड़ना या चाय-बिस्कुट पर रहना रिकवरी को लंबा खींच सकता है। भूख कम हो तो थोड़ा-थोड़ा, बार-बार पौष्टिक खाना ज्यादा बेहतर है।'

पानी, क्लियर सूप, दाल का पानी, छाछ, हर्बल चाय और गर्म ब्रॉथ शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और बलगम को पतला करके बाहर निकालने में मदद करते हैं। एक साथ ज्यादा पानी पीने की बजाय दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीना ज्यादा अच्छा है।

pneumonia (1)

image credit-pinterest (you are loved)

निमोनिया में क्या खाने से बचें?

निमोनिया होने पर कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। वरना दिक्कत होती है। आइए जानते हैं।

नर्चर क्लिनिक की डॉ. अर्चना धवन बजाज_ कहती हैं, 'अच्छा पोषण हर किसी में इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करता है। जिन मरीजों को कोई और हेल्थ समस्या है या जो प्रेग्नेंट हैं, उन्हें अपना डाइट प्लान डॉक्टर या डाइटीशियन से कन्फर्म करना चाहिए।' साथ ही इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।

  • डीप-फ्राइड स्नैक्स, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स
  • शुगरी ड्रिंक्स, मिठाई, पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड
  • प्रोसेस्ड और क्योर्ड मीट, ज्यादा सैचुरेटेड फैट
  • शराब - यह इम्युनिटी को कमजोर करती है और दवा पर असर डाल सकती है
  • ज्यादा कैफीन - इससे डिहाइड्रेशन और नींद खराब हो सकती है

pneumonia (2)

image ccredit-pinterest (oatmeal)

एक दिन का सिंपल डाइट प्लान

हम आपके लिए पूरे दिन का सिंपल डाइट प्लान भी लेकर आए हैं, जो आपको निमोनिया से जल्दी राहत देगा।

  • सुबह: ओट्स या दलिया + एक फल
  • लंच: खिचड़ी या दाल + नरम सब्जियां
  • दोपहर: दही या मुट्ठी भर नट्स
  • रात: वेजिटेबल सूप + रोटी या ग्रिल्ड फिश
  • बीच-बीच में: पानी, सूप, छाछ लेते रहें

यह भी पढ़ें- खाना बनाना लगता है बोरिंग, तो नो कुकिंग डाइट प्लान से यूं करें वेट लॉस

डॉक्टर को कब दिखाएं?

डॉ. अक्षय कहते हैं, 'डाइट इलाज का सपोर्ट है, इलाज का विकल्प नहीं। लगातार बुखार, सांस फूलना, सीने में दर्द या बिगड़ती खांसी पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। बुजुर्ग, छोटे बच्चे और डायबिटीज, अस्थमा या हार्ट की बीमारी वाले लोग ज्यादा रिस्क में हैं।'

निमोनिया में सिर्फ दवा ही काफी नहीं है, सही खानपान भी उतना ही जरूरी है। प्रोटीन, फल-सब्जियां और भरपूर लिक्विड शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं। ऊपर बताई गई बातों को अपनाकर आप जल्दी रिकवर हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बच्चों को निमोनिया से बचाने के लिए करें ये 5 काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-gemini

FAQ
निमोनिया में दही खा सकते हैं?
हां, दही खा सकते हैं। दही में प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद हैं। 
निमोनिया से ठीक होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर हल्के निमोनिया में 1 से 2 हफ्ते में आराम मिलने लगता है, लेकिन पूरी ताकत वापस आने में 3 से 4 हफ्ते भी लग सकते हैं।  
क्या निमोनिया में बाहर की हवा में टहलना सही है?
प्रदूषण वाले दिनों में बाहर टहलना नुकसान कर सकता है, क्योंकि खराब हवा फेफड़ों की सूजन को बढ़ा सकती है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।