गर्मियों का मौसम आते ही सेहत की बैंड बज जाती है। हर वक्त पसीना, पेट में जलन, गर्मी महसूस होती है। इस मौसम में कुछ कंफर्टेबल फूड्स खाने का मन करता है, यानी खाना हल्का भी हो, पेट भी भर जाए और मजा भी आ जाए। ऐसे में दही और चावल का कॉम्बिनेशन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। साउथ में यह भोजन सदियों से खाया जा रहा है और अब धीरे-धीरे देश भर में इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इसकी वजह इसकी स्वाद के साथ ही इसके फायदे भी हैं। आइए जानते हैं कि अगर आप रोज दही और चावल खाती हैं, तो आपको कितने फायदे मिल सकते हैं।
दही और चावल खाने से पेट को ठंडक मिलती है। इससे शरीर की गर्मी शांत हो जाती है। यह प्रोटीन और कार्ब्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो जाता है।
दही और चावल खाने से आपको अच्छे प्रोबायोटिक्स मिल जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
यह एक लो कैलोरी और हेल्दी कार्ब्स का संयोजन है। इसे अगर आप डाइट में शामिल करती हैं, तो इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद तेजी से रिकवरी के लिए महिलाओं को क्या नहीं खाना चाहिए?
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत सुधारते हैं,जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हेल्दी गट रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है।
इसका सेवन करने से डिहाइड्रेशन से बचाव होता है। यह एक तरह से इलेक्ट्रोलाइट्स की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से आपको एनर्जी मिलती है ।
यह भी पढ़ें-क्या आप भी बहुत ज्यादा भिंडी खा रही हैं? जान लें नुकसान
यह विडियो भी देखें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।